कैमूर और रोहतास पहुंचे CM नीतीश, दी करोड़ों की सौगात

cm-nitish-kumar-kaimur-rohtas-visit-development-projects

कैमूर और रोहतास पहुंचे CM नीतीश, दी करोड़ों की सौगात

कैमूर और रोहतास पहुंचे cm नीतीश दी करोड़ों की सौगात

CM Nitish Kaimur Rohtas visit: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' कैमूर और रोहतास पहुंची। सीएम नीतीश कुमार ने 300 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं का जायजा लिया और जनसभा को संबोधित किया। 

कैमूर और रोहतास पहुंचे CM नीतीश

महिलाओं को रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा- 2005 से हमने सत्ता संभाली। तब से लेकर हर समाज, हर तबके के लिए काम किया। महिलाओं का जीवन आसान बनाया, उन्हें रोजगार दिया। प्रदेश से अपराध का राज खत्म कर कानून का राज स्थापित किया। CM ने कहा पहले की सरकार एकदम फालतू थी। कोई काम नहीं होता था। पहले की स्थिति काफी डराने वाली थी। लोग शाम में घरों से बाहर नहीं निकलते थे।

‘बीच में क्यों कर रहे’

इसी बीच एक दूसरे से बात कर रहे लोगों को CM ने मंच से कहा, अरे बीच में क्यों कर रहे हो। सब आराम से सुनो ना क्या हो रहा है। सुनोगे तभी ना जानोगे। मैं तब से देख रहा हूं, बीच में कुछ लोग आपस में बातें कर रहे थे। इससे पहले कैमूर में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, बिहार में जो भी सरकार बनेगी वो नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में ही चलेगी। 

वहीं सम्राट चौधरी ने कहा, कैमूर के पहाड़ों पर हाई सिक्योरिटी जेल बनाएंगे। सबसे खूंखार आतंकवादियों के उसमें बंद करेंगे।

300 करोड़ की योजनाएं

मुख्यमंत्री नीतीश ने कैमूर के चैनपुर प्रखंड के नौघड़ा गांव में करीब 300 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद CM सासाराम के डेहरी पहुंचे। यहां उन्होंने 480 करोड़ रुपए की 308 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

[caption id="attachment_142858" align="alignnone" width="946"]सीएम नीतीश ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया सीएम नीतीश ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया[/caption]

CM Nitish Kaimur Rohtas visit: CM ने किया निरीक्षण

रोहतास में CM नीतीश ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद जिला अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास कार्यकम में भाग लिया। इसी दौरान CM नीतीश कुमार ने विभिन्न विकासात्मक योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। इसके अलावा CM नीतीश ने कुछ और निरीक्षण भी किए। जिनमें...

  • सोन नदी में उपलब्ध सतही जल का उपयोग करने हेतु इंटेक वेल निर्माण स्थल का निरीक्षण
  • सोन नदी में WEIR निर्माण स्थल का निरीक्षण
  • वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के 3D मॉडल का अवलोकन

संबंधित सामग्री

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

राज्य

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

उत्तराखंड में अगले चार महीनों में चार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 10 हजार युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

राज्य

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की, यह यात्रा राष्ट्रभक्ति और युवा सहयोग का प्रतीक बनी।

डिंडोरी में बारिश में खराब हो रही 50 ट्रक धान, विधायक ने उठाए सवाल

राज्य

डिंडोरी में बारिश में खराब हो रही 50 ट्रक धान, विधायक ने उठाए सवाल

डिंडोरी जिले के शहपुरा में धान का असुरक्षित भंडारण देख विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने चिंता व्यक्त की, बारिश में धान खराब होने की आशंका।

घर में चप्पल पहनना सही या नंगे पैर चलना? जानिए सेहत के लिए क्या बेहतर

लाइफ स्टाइल

घर में चप्पल पहनना सही या नंगे पैर चलना? जानिए सेहत के लिए क्या बेहतर

भारतीय घरों में चप्पल पहनने की प्रथा का विश्लेषण, जिसमें सफाई, मौसम, और स्वास्थ्य पर विचार किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है।

देहरादून में BJP की भव्य तिरंगा यात्रा, CM धामी के साथ बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

राज्य

देहरादून में BJP की भव्य तिरंगा यात्रा, CM धामी के साथ बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

देहरादून में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की, जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि थे।