नरबीर बोले-अगला चुनाव गुरुग्राम से लड़ें नायब सैनी:पूरे हरियाणा का मुख्यमंत्री

cm-nayab-saini-program

नरबीर बोले-अगला चुनाव गुरुग्राम से लड़ें नायब सैनी:पूरे हरियाणा का मुख्यमंत्री

नरबीर बोले-अगला चुनाव गुरुग्राम से लड़ें नायब सैनीपूरे हरियाणा का मुख्यमंत्री

CM Nayab Saini: हरियाणा के बादशाहपुर हलके में हुई रैली में CM नायब सैनी पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री एवं हलके के विधायक राव नरबीर सिंह बोले-आप अगला चुनाव गुरुग्राम से लड़ लें, ताकि अहीरवाल से CM बनने का सपना पूरा हो जाए।

[caption id="attachment_142547" align="alignnone" width="1187"]CM नायब सैनी CM नायब सैनी[/caption]

नरबीर ने कहा-अहीरवाल के कई नेता सीएम बनने की इच्छा लेकर चले गए और कई जाने को तैयार हैं। उनका इशारा केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की तरफ रहा।

राव नरबीर के भाषण के बाद नायब सैनी बोलने लगे तो सारी बातों का जवाब दिया। बोले- ये जो मुख्यमंत्री बनता है, ये एक क्षेत्र का नहीं, ये पूरे हरियाणा प्रदेश का बनता है। मैं भी पूरे हरियाणा की सीएम हूं।

CM Nayab Saini: अब जानिये मुख्यमंत्री ने राव नरबीर को दिया जवाब

भाजपा में एक क्षेत्र का सीएम नहीं बनताः मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में राव नरबीर को जवाब दिया। कहा-राव साहब को मैं बताना चाहता हूं कि ये भारतीय जनता पार्टी है, यहां जो मुख्यमंत्री बनता है, वो एक क्षेत्र का नहीं, ये पूरे हरियाणा प्रदेश का बनता है। जो समान रूप से हरियाणा प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करता है।

CM Nayab Saini: नौकरियां दी,गरीबों को आवास दे रहेः

मुख्यमंत्री ने कहा-प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पहली बार सीईटी परीक्षा के लिए घर से लेकर सेंटर तक पहुंचाने का काम सरकार ने किया है।

2709 लाभार्थियों को सौंपेंगे फ्लैट की चाबी

रैली में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के 2709 लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी सौंपी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने की दिशा में निरन्तर आगे बढ़ रही है। दंतेवाड़ा जैसी घटनाएं हमें यह याद दिलाती हैं कि यह लड़ाई अभी जारी है, लेकिन हमारे बहादूर जवान हर चुनौती का सामना करने के लिए सदैव तैयार हैं। हरियाणा वीरों की भूमि है,यहां के युवाओं में देश सेवा का जज्बा कूट कूट कर भरा हुआ है।

छह दिन पहले सांसद राव इंद्रजीत सिंह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे और दक्षिण हरियाणा के विकास और राजनीति को लेकर लंबी चर्चा की थी।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।