CM holi badhai: प्रदेश के मुखिया ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं,प्रदे...

cm-mohan-yadav-holi-greetings-madhya-pradesh-development

CM holi badhai: प्रदेश के मुखिया ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं,प्रदेश के विकास पर रखी अपनी बात

cm holi badhai प्रदेश के मुखिया ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएंप्रदेश के विकास पर रखी अपनी बात

CM holi badhai: खबर राजधानी भोपाल से है जहां... मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने देश और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) की सफलता के बाद अब राजधानी भोपाल में बजट सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विधायकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण पर 50 से अधिक सदस्यों ने अपनी राय रखी। उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग का जिक्र करते हुए कहा कि जनता से किए गए वादों को तय समयसीमा में पूरा किया जाएगा। read more: कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार  ईंट और कंकाल बने कपड़े पहनकर पहुंचे

गेहूं के समर्थन मूल्य और लाडली बहना योजना पर बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेहूं के समर्थन मूल्य को लेकर कहा कि इस साल इसका उपार्जन 2600 रुपये प्रति क्विंटल पर किया जा रहा है, जबकि अगले साल इसे 2700 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार अपने सभी वादों को समय से पहले पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विपक्ष के आरोपों पर दिया जवाब

विपक्ष द्वारा सरकार से हिसाब मांगने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की औद्योगिक विकास दर कांग्रेस सरकार के मुकाबले काफी आगे है। उन्होंने आंकड़ों के साथ बताया कि...
  • कांग्रेस सरकार की विकास दर नकारात्मक थी, जबकि वर्तमान में यह 24% तक पहुंच गई है।
  • कृषि क्षेत्र की विकास दर 11% के करीब है, जो पहले काफी कम थी।
  • कांग्रेस सरकार के समय सिंचित भूमि केवल 7 लाख हेक्टेयर थी, जिसे अब बढ़ाकर 56 लाख हेक्टेयर किया गया है।
  • राज्य का बजट पहले 23,000 करोड़ रुपये था, जिसे बढ़ाकर 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक कर दिया गया है।

स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री ने बताया कि 1956 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 2003 तक घटती रही, लेकिन वर्तमान सरकार इसे लगातार बढ़ा रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए सुधारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि अब उनकी संख्या बढ़कर 30 हो गई है। यह मध्य प्रदेश की प्रगति को दर्शाता है। CM holi badhai: मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। watch now: मुद्दा,विजन विहीन है कांग्रेस- राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी

संबंधित सामग्री

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

खेल

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे।

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

राज्य

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये की सहायता दी और डॉ. राजेंद्र कंवर को सम्मानित किया।

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

राज्य

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया और युवाओं के संघर्ष को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में युवा संवाद 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया

राज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में युवा संवाद 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में 'युवा संवाद: विकसित राजस्थान-2047' कार्यक्रम में युवा नीति और उद्यमिता पर जोर दिया।

हरियाली तीज पर 1000 किलो सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे बांके बिहारी

राज्य

हरियाली तीज पर 1000 किलो सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे बांके बिहारी

मथुरा-वृंदावन में हरियाली तीज के दौरान बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी, विशेष श्रृंगार दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे।