CM MOHAN YADAV: सीएम मोहन यादव ने दी ऊर्जा मंत्री की बेटी को शादी की शुभकामनाएं,...

cm-mohan-yadav-3

CM MOHAN YADAV: सीएम मोहन यादव ने दी ऊर्जा मंत्री की बेटी को शादी की शुभकामनाएं, दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल

cm mohan yadav सीएम मोहन यादव ने दी ऊर्जा मंत्री की बेटी को शादी की शुभकामनाएं दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल

CM MOHAN YADAV: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार रात ग्वालियर पहुंचे, जहां उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की बेटी के विवाह समारोह में शिरकत की। सीएम यादव ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया और भावुक होकर कहा कि बेटी की विदाई एक पिता के लिए बेहद भावनात्मक पल होता है। उन्होंने कहा, “मेरी खुद की भी एक बेटी है, इसलिए इस पल की भावनाओं को भली-भांति समझ सकता हूं। कन्यादान हमारे 16 प्रमुख संस्कारों में एक है और यह एक पिता के दायित्व का निर्वहन है।”

[caption id="attachment_83555" align="alignnone" width="300"]CM MOHAN YADAV CM MOHAN YADAV[/caption]

CM MOHAN YADAV: ग्वालियर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए

शादी समारोह के बाद सीएम यादव ग्वालियर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जहां वे दो दिवसीय नीति आयोग की बैठक में भाग ले रहे हैं। इस बैठक में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी उनके साथ गए हैं। सीएम ने एयरपोर्ट पर कहा कि इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे और 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

 राष्ट्रीय सुरक्षा को नए आयाम दिए

सीएम यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश में सुशासन की मजबूत नींव रखी है और राष्ट्रीय सुरक्षा को नए आयाम दिए हैं। उन्होंने बताया कि 31 मई को प्रधानमंत्री मोदी भोपाल दौरे पर रहेंगे, जहां अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर नारी सशक्तिकरण के तहत 2 लाख बहनों की उपस्थिति में एक भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें पीएम मोदी स्वयं शामिल होंगे।

READ MORE: सतना के तालाब में चक्कर खाकर डूबा युवक, रास्ते में तोड़ा दम!”

संबंधित सामग्री

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

राज्य

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

भोपाल के जीजी फ्लाईओवर जिसे हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर का नाम दिया गया, में गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

राज्य

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर के ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में छापेमारी की, कई विदेशी महिलाओं सहित लोग हिरासत में लिए गए।

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

देश-विदेश

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

कोलंबिया के चोको डिपार्टमेंट में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। USGS के अनुसार, गहराई 107 किमी थी, पर सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

राज्य

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

15 अगस्त के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में पुलिस विशेष अलर्ट पर है।