CM डॉ यादव ने दी नर्मदापुरम में 972 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

cm-dr-mohan-yadav-9

CM डॉ यादव ने दी नर्मदापुरम में 972 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

cm डॉ यादव ने दी नर्मदापुरम में 972 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

CM DR MOHAN YADAV: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अप्रैल को सिवनी मालवा में नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग (राज्य राजमार्ग-67) का इंटरमीडिएट से 2-लेन पक्के शोल्डर सहित हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एच ए एम) का उन्नयन और पुनर्निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया गया। नर्मदापुरम से टिमरनी मार्ग की लंबाई 72.18 किलोमीटर है और इसकी लागत 972.16 करोड़ रुपए है। निर्माण कार्य एमपीआरडीसी द्वारा किया जाएगा।

[caption id="attachment_147462" align="alignnone" width="1189"]CM डॉ यादव ने दी नर्मदापुरम में 972 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात CM डॉ यादव ने दी नर्मदापुरम में 972 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात[/caption]

CM DR MOHAN YADAV: दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजन-अर्चन कर रोड शो किया। रोड शो रेंज ऑफिस चौराहा, कल्लू चौक, नर्मदा मंदिर चौक, सराफा बाजार, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड पर समाप्त हुआ।

CM DR MOHAN YADAV: हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण

कृषि उपज मंडी सिवनी मालवा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106,34 करोड़ के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इनमें 48.65 करोड़ के 45 तथा 57.69 करोड़ के 51 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आज सिवनी-मालवा, जिला नर्मदापुरम में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ पोषण को प्राथमिकता देते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने शासकीय विद्यालयों में कक्षा 8वीं तक के बच्चों को टेट्रा पैक दूध उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। आज सिवनी-मालवा को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। यह पूरा क्षेत्र विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रही है। इसके अंतर्गत किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, तीसरी फसल को प्रोत्साहित करने, उद्यानिकी के विस्तार और पर्याप्त बिजली उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

READ MORE: मध्यप्रदेश में जनजातीय विकास और कल्याण का नया रोडमैप तैयार 

संबंधित सामग्री

टिहरी में खाई में गिरी पिकअप, 8 लोगों की मौत,पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड

टिहरी में खाई में गिरी पिकअप, 8 लोगों की मौत,पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के टिहरी में पिकअप खाई में गिरने से 8 की मौत, 2 घायल। पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक, राहत सहायता की घोषणा।

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।