बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी, जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव

cm-dhami-pre-budget-dialogue-program-public-representatives-suggestions

बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी, जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव

बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए cm धामी जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव

cm dhami pre budget pauri: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय पौड़ी दौरे पर रहे। इस दौरान CM धामी पौड़ी के रांसी मैदान पहुंचे। जहां भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। CM धामी बजट से पहले हितधारकों से संवाद करने के लिए पौड़ी पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने सभी हितधारकों की समस्याएं और सुझाव सुने। 

कार्यक्रम में व्यापारियों, उद्योग प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल हुए। 

[caption id="attachment_135609" align="alignnone" width="1068"]बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी[/caption]

प्रतिभागियों ने दिए सुझाव

मुख्यमंत्री धामी ने कहा राज्य सरकार का उद्देश्य जनहितकारी बजट तैयार करना है। राज्य की जमीनी आवश्यकताओं, क्षेत्रीय विशेषताओं और जनअपेक्षाओं के अनुरूप बजट तैयार किया जाएगा। उन्होंने संवाद में शामिल होकर सुझाव देने के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। 

‘उद्योग, पर्यटन, कृषि में हुई प्रगति’

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और व्यापार, उद्योग, पर्यटन, कृषि और महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। राज्य में होमस्टे, स्वरोजगार और निवेश के नए अवसर बने हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिला। राज्य सरकार का लक्ष्य किसानों को उद्यमी के रूप में विकसित करना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।

[caption id="attachment_135611" align="alignnone" width="1058"]प्रतिभागियों ने दिए सुझाव प्रतिभागियों ने दिए सुझाव[/caption]

cm dhami pre budget pauri: सुरक्षा के इंतजाम

CM धामी के दौरे के देखते हुए रांसी मैदान में लोगों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, मंच व्यवस्था, बैरिकेडिंग और पार्किंग सहित सभी आवश्यक इंतजाम किये गये थे। वहीं, अगर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद नजर आई। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। CM धामी के पहुंचने से पहले चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसके बाद मुख्यमंत्री बद्री-केदार मंदिर समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती  के गुप्तकाशी स्थित आवास पर पंहुचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, इस दौरान शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त की।

संबंधित सामग्री

सिख कैदियों की रिहाई के लिए हंगामा:पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके

राज्य

सिख कैदियों की रिहाई के लिए हंगामा:पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके

पंजाब में सिख बंदियों की रिहाई की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से टकराव किया। आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल हुआ।

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

खेल

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे।

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

राज्य

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये की सहायता दी और डॉ. राजेंद्र कंवर को सम्मानित किया।

शाहरुख खान के बाद अब ला ट्रोब ऑनरेरी डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय सेलेब बनीं रानी मुखर्जी, हुईं इमोशनल

मनोरंजन

शाहरुख खान के बाद अब ला ट्रोब ऑनरेरी डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय सेलेब बनीं रानी मुखर्जी, हुईं इमोशनल

IFFM 2026 में रानी मुखर्जी को ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ लेटर्स की ऑनरेरी डिग्री प्रदान की गई, उन्होंने इंडियन सिनेमा में अपने योगदान के लिए यह सम्मान पाया.

UCC लागू कर समानता कायम करने और ‘एक राष्ट्र, एक कानून, एक झंडा’ के विजन को साकार करने की दिशा में कदम: CM डॉ. यादव

राज्य

UCC लागू कर समानता कायम करने और ‘एक राष्ट्र, एक कानून, एक झंडा’ के विजन को साकार करने की दिशा में कदम: CM डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।