CM धामी ने लगाई झाड़ू, बोले - स्वच्छता हमारे जीवन का हिस्सा

cm-dhami-cleanliness-drive-swachhata-abhiyan-uttarakhand

CM धामी ने लगाई झाड़ू, बोले - स्वच्छता हमारे जीवन का हिस्सा

cm धामी ने लगाई झाड़ू बोले - स्वच्छता हमारे जीवन का हिस्सा

Dhami Cleanliness Drive: देहरादून के बल्लूपुर चौक का सुबह नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला। जहां आमतौर पर भागदौड़ और शोर-शराबा होता है, वहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद हाथ में झाड़ू लेकर सफाई करते दिखे। 

CM धामी ने लगाई झाड़ू

'स्वेच्छा से स्वच्छता' 

नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित 'स्वेच्छा से स्वच्छता' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी की यह सहभागिता महज एक औपचारिकता नहीं थी। उन्होंने खुद सफाई अभियान में हिस्सा लेकर यह संदेश दिया कि जब प्रदेश का मुखिया सड़क पर उतर सकता है, तो हर नागरिक को भी अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। 

Dhami Cleanliness Drive: जनजागरूकता कार्यक्रम

देहरादून नगर निगम ने 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक यह विशेष सफाई अभियान चलाया। पूरे 1 हफ्ते तक शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई, कूड़ा निस्तारण और जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। अभियान का समापन 13 अप्रैल को बल्लूपुर चौक पर हुआ, जहां मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम को एक अलग वजन दे दिया।

‘स्वच्छता हमारे जीवन का हिस्सा’

मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर कहा कि स्वच्छता को केवल सरकारी अभियान समझना भूल है। उन्होंने कहा कि 'स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए। जब तक हर नागरिक स्वेच्छा से इस दिशा में योगदान नहीं देगा, तब तक स्थायी परिवर्तन संभव नहीं है। अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी।

अधिकारियों को दिए आदेश

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम की इस पहल की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम एक बार करके बंद नहीं होने चाहिए। स्वच्छता के प्रति जागरूकता तभी टिकेगी जब इस तरह के अभियान लगातार चलते रहें। उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने के आदेश दिए।

संबंधित सामग्री

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

राज्य

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा नई उड़ान सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिससे दिल्ली और मुंबई के लिए तीन दैनिक उड़ानें संचालित होंगी।

किसानों के लिए लगातार काम कर ही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- नई तकनीकों का लाभ उठाएं अन्नदाता

राज्य

किसानों के लिए लगातार काम कर ही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- नई तकनीकों का लाभ उठाएं अन्नदाता

मध्यप्रदेश के हरदा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को नई तकनीकी और वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित किया।

बदल जाएगी संस्कारधानी की सूरत, सीएम डॉ. मोहन ने जबलपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा

राज्य

बदल जाएगी संस्कारधानी की सूरत, सीएम डॉ. मोहन ने जबलपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने जबलपुर में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया जिसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडर्न लॉन्ड्री शामिल हैं।

नर्मदापुरम में मंत्री के कार्यक्रम में लापरवाही: स्वागत गेट पर उल्टा तिरंगा छपा, BJP झंडा ऊपर लगाने पर उठे सवाल

राज्य

नर्मदापुरम में मंत्री के कार्यक्रम में लापरवाही: स्वागत गेट पर उल्टा तिरंगा छपा, BJP झंडा ऊपर लगाने पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक समारोह में भारतीय ध्वज का गलत प्रयोग हुआ, जिससे विवाद खड़ा हुआ। राजनीतिक झंडा राष्ट्रध्वज से ऊपर लगाया गया था।

सीएम ने की रेरा के कार्य की समीक्षा बैठक घर खरीदारों की शिकायतों का समाधान समय पर करने के दिए आदेश 

राज्य

सीएम ने की रेरा के कार्य की समीक्षा बैठक घर खरीदारों की शिकायतों का समाधान समय पर करने के दिए आदेश 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी की समीक्षा करते हुए घर खरीदारों के हितों की रक्षा को प्राथमिकता दी।