रामजल सेतु लिंक परियोजना को लेकर CM भजनलाल सख्त, दिए निर्देश

cm-bhajanlal-strict-directives-ramjal-setu-link-project

रामजल सेतु लिंक परियोजना को लेकर CM भजनलाल सख्त, दिए निर्देश

रामजल सेतु लिंक परियोजना को लेकर cm भजनलाल सख्त दिए निर्देश

Ramjal Setu Link Project: राजस्थान की रामजल सेतु लिंक परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सख्त नजर आए। मुख्यमंत्री ने परियोजना की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि इस परियोजना के सभी कार्यों को मिसन मोड में तेजी के साथ पूरा किया जाए। CM भजनलाल ने कहा कि परियोजना की DPR का तकनीकी परीक्षण केन्द्रीय जल आयोग द्वारा पूरा कर लिया गया है, अब वित्त पोषण के लिए PBI नोट को जल्द अंतिम रूप दिया जाए और केन्द्र सरकार से समन्वय तेज किया जाए।

रामजल सेतु लिंक परियोजना

रामजल सेतु लिंक परियोजना 

मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परियोजना के विभिन्न घटकों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और बाकी कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना के जरिए आमजन को जल्द पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री शर्मा ने निर्देश दिए कि परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग के लिए मंत्री और मुख्यमंत्री स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएं और संबंधित अधिकारियों से मासिक प्रगति रिपोर्ट ली जाए। 

Ramjal Setu Link Project: बाधों का काम पूरा

उन्होंने प्रभावित लोगों को मुआवजे के मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में बीसलपुर से मोर सागर, ईसरदा से बंध बारैठा, ईसरदा से रामगढ़, खुरा चैनपुरा से जयसमंद और ब्राह्मणी बैराज से जुड़े कामों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि नवनेरा बैराज और ईसरदा बांध का कार्य पूरा हो गया है, जबकि रामगढ़ और महलपुर बैराज से जुड़े काफर डेम और ड्रेनेज फीडर के काम भी पूरे कर लिए गए।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।