CM भजनलाल ने किया 3 नई नीतियों का लोकार्पण, दी करोड़ों की सौगात

cm-bhajan-lal-sharma-launches-three-new-policies-rajasthan-investments

CM भजनलाल ने किया 3 नई नीतियों का लोकार्पण, दी करोड़ों की सौगात

cm भजनलाल ने किया 3 नई नीतियों का लोकार्पण दी करोड़ों की सौगात

CM Bhajan Lal Rajasthan Diwas: राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेशभर में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के तहत उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा उद्यमी संवाद समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उद्योगपतियों के साथ चर्चा की। साथ ही 3 नई नीतियों का अनावरण, विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, लाभार्थियों को चेक, स्वीकृति पत्र, भूमि आवंटन पत्र सहित अन्य सौगातें भी दीं।

 3 नई नीतियों का लोकार्पण

करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शर्मा ने राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी, राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस और राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी का अनावरण किया। इसके अलावा रीको औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े 119 करोड़ रुपए लागत के 40 कार्यों का लोकार्पण और 226 करोड़ रुपए के 46 कार्यों का शिलान्यास किया गया। आयोजन में उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

CM Bhajan Lal Rajasthan Diwas: कांग्रेस पर वार

इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य में BJP की सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं को धोखा देने का काम किया और केंद्र से सरकारी योजनाओं के लिए आने वाली राशि का उपयोग भ्रष्टाचार फैलाने के लिए किया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में सिर्फ सरकार गिरने और बचाने के लिए 'नूरा कुश्ती' करती रही।

युवा उद्यमियों को सौंपे चेक

CM ने एकीकृत क्लस्टर विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार और विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण के चेक सौंपे। साथ ही, MSME नीति, निर्यात प्रोत्साहन नीति, RFC की युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए। इस अवसर पर रीको के ऋण स्वीकृति पत्र, जोधपुर-पाली-मारवाड़ और बूढ़ी बावल औद्योगिक क्षेत्रों के आरक्षण पत्र सहित लीज डीड और अलॉटमेंट लेटर भी प्रदान किए।  वहीं, CSR के तहत MSM हॉस्पिटल और 'अपना घर' को डमी चेक भी दिए गए।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।