देश के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, 7 देशों के मुख्य न्यायाधीश हुए शामिल

cji-surya-kant-oath-ceremony

देश के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, 7 देशों के मुख्य न्यायाधीश हुए शामिल

देश के 53वें cji बने जस्टिस सूर्यकांत 7 देशों के मुख्य न्यायाधीश हुए शामिल

CJI Surya kant Oath Ceremony: हरियाणा के हिसार जिले के छोटे-से गांव पेटवाड़ के सूर्यकांत 53वें प्रधान न्यायाधीश बन चुके है। जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर, 2025 से 9 फरवरी, 2027 तक देश की सर्वोच्च अदालत का नेतृत्व करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें CJI पद की शपथ दिलाई। इसके बाद हाल ही में चीफ जस्टिस पद से रिटायर हुए BR गवई ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी।

CJI ने छुए बड़े भाई के पैर 

शपथ के बाद CJI सूर्यकांत ने PM मोदी समेत अन्य लोगों से मुलाकात की। फिर वहां मौजूद बहन और बड़े भाई के पैर छुए। इस समारोह में ब्राजील समेत 7 देशों के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज भी राष्ट्रपति भवन में मौजूद रहे। [caption id="attachment_118761" align="alignnone" width="745"]राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें CJI पद की शपथ दिलाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें CJI पद की शपथ दिलाई[/caption]

7 देशों के मुख्य न्यायाधीश हुए शामिल

भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी CJI के शपथ ग्रहण में इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय न्यायिक प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी रही। समारोह में भूटान, केन्या, मलेशिया, मॉरिशस, नेपाल और श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। 

CJI Surya kant Oath Ceremony: CJI का परिचय

न्यायमूर्ति सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के गांव पेटवाड़ (नारनौंद) में मदनगोपाल शास्त्री और शशि देवी के घर हुआ। पिता संस्कृत के टीचर थे, जबकि माता हाउस वाइफ। वे पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे।  CJI सूर्यकांत एक बेहतरीन कवि भी हैं। जब वह कॉलेज में थे, तब उनकी एक कविता, 'मेंढ पर मिट्टी चढ़ा दो' काफी फेमस हुई थी। गांव में एक तालाब के जीर्णोद्धार के लिए उन्होंने दान दिया। उसके चारों ओर उन्होंने पेड़-पौधे भी लगवाए। इसके अलावा, वह खेती के भी शौकीन हैं।

संबंधित सामग्री

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

राज्य

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

राज्य

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

देश-विदेश

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की सराहना की।

बकरी को 20 सालों तक बेटी की तरह पाला, निधन पर किसान ने कराई तेरहवीं, 500 लोगों को कराया भोज

राज्य

बकरी को 20 सालों तक बेटी की तरह पाला, निधन पर किसान ने कराई तेरहवीं, 500 लोगों को कराया भोज

मध्य प्रदेश के विदिशा में किसान नवल सिंह ने अपनी पालतू बकरी की मौत पर उसका अंतिम संस्कार और तेरहवीं की रस्में पूरी कीं।