बिहार से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे 163 मासूम,कटनी में पुलिस ने तस्करों को दबोचा

child-trafficking

बिहार से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे 163 मासूम,कटनी में पुलिस ने तस्करों को दबोचा

बिहार से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे 163 मासूमकटनी में पुलिस ने तस्करों को दबोचा

Child Trafficking: मध्य प्रदेश के कटनी से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के जवानों ने मिलकर एक बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया है। जिसमें 163 मासूम बच्चों को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया। ये बच्चे बिहार से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस की मुस्तैदी ने इन बच्चों को बाल मजदूरी के दलदल में फंसने से बचा लिया।

[caption id="attachment_146914" align="alignnone" width="1191"]बिहार से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे 163 मासूम बिहार से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे 163 मासूम[/caption]

Child Trafficking: कैसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन?

RPF कटनी के निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि पटना-पूर्णा एक्सप्रेस में बड़ी संख्या में बच्चों को ले जाया जा रहा है। जैसे ही रात 8:30 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर रुकी, पुलिस ने चेकिंग शुरू की। निरीक्षक के अनुसार, ये बच्चे बिहार के अररिया क्षेत्र से महाराष्ट्र के लातूर ले जाए जा रहे थे। जब बच्चों के साथ मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, तो उनके पास न तो टिकट थे और न ही बच्चों को ले जाने के कोई कानूनी कागजात।

Child Trafficking: 8 तस्कर गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस ने बिहार के अलग-अलग जिलों के 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। GRP ने इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143(4) के तहत केस दर्ज किया है। यह धारा 18 साल से कम उम्र के बच्चों की तस्करी से जुड़ी है। आपको बता दें कि इस कानून में कम से कम 10 साल की सजा और उम्रकैद तक का प्रावधान है।

6 से 13 के बीच बच्चों की उम्र

जानकारी के अनुसार सभी बच्चों की उम्र 6 से 13 साल के बीच है। बाल संरक्षण अधिकारी मनीष तिवारी ने जानकारी दी कि इन बच्चों को फिलहाल कटनी और जबलपुर की बाल संरक्षण यूनिट्स में रखा गया है। तिवारी ने बताया कि पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बच्चों की काउंसलिंग शुरू कर दी है और उनके माता-पिता का पता लगाया जा रहा है।

कटनी रेलवे स्टेशन, जो कि जबलपुर डिवीजन का एक बड़ा जंक्शन है, वहां बाल कल्याण समिति और पुलिस की इस चौकसी ने 163 घरों के चिरागों को सुरक्षित कर लिया।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।