गरीबी की एप्लीकेशन लिखवाती रहीं सरकारें-CM मान

chief-minister-bhagwant-mann

गरीबी की एप्लीकेशन लिखवाती रहीं सरकारें-CM मान

गरीबी की एप्लीकेशन लिखवाती रहीं सरकारें-cm मान

Chief Minister Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मानसा जिले के फतेहगढ़ साहनेवाली में आईटीआई कॉलेज की इमारत का नींव पत्थर रखा। नींव पत्थर रखने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में शिरोमणि अकाली दल की नीतियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने मंच से शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल की मिमिक्री भी की।CM भगवंत मान ने सुखबीर बादल की मिमिक्री करते हुए कहा कि.. आजकल सुखबीर बादल कह रहा है कि बापू बादल की बड़ी सोच थी और दूर की सोच थी। सीएम मान ने कहा कि बापू बादल की बड़ी सोच यह थी कि नौवीं तक किसी को फेल नहीं करना।

[caption id="attachment_137072" align="alignnone" width="1184"]मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान[/caption]

दसवीं में बच्चे थोड़े नंबर लेकर पास हो जाते थे और वो किसी काम के नहीं बचते। फिर उन्हें आटा दाल स्कीम की लाइनों में लगाकर रखें, ताकि वो उनके पीछे पीछे चलते रहें। ये थी उनकी दूर तक की सोच।

भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल व कांग्रेस के इंजन आउटडेटिड हो गए जबकि भाजपा का इंजन बिना पुर्जों का है। अभी वो अपने इंजन के लिए इधर उधर से पुर्जे एकत्रित कर रहे हैं। आम आदमी का इंजन केजरीवाल के रूप में लेटेस्ट टैक्नलॉजी का है और नया है।

2500 लड़के लड़कियां पुलिस में हो रहे शामिल

भगवंत मान ने कहा कि कल 11 बजे 2500 लड़के लड़कियां पंजाब पुलिस में भर्ती होकर सीधे थानों में भेज दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजार सरकार युवाओं को लेगातार नौ करी दे रही है। अब तक सरकार 63 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी दे चुकी है।

Chief Minister Bhagwant Mann: साहरदूलगढ़ का अस्पताल 100 बेड का होगा

भाषण के दौरान जब मुख्यमंत्री भगवंत मान आसपास के इलाकों में विकास कार्य करवाने की घोषणाएं कर रहे थे इतने में उनसे किसी ने कह दिया कि साहरदूल गढ़ का अस्पताल अपग्रेड किया जाए। जिस पर उन्होंने कह दिया कि इस सरकारी असप्ताल को 100 बेड का कर दिया जाएगा।

पिछली सरकारों व अपनी सरकार की तुलना इस तरह करते रहे सीएम मान

गरीबी की एप्लीकेशन लिखवाती रहीं सरकारें

सीएम भगवंत मान ने कहा कि सरकारों की दूर की सोच यह थी कि वो स्कूलों में बच्चों को फीस माफी व जुर्माना माफी की एप्लीकेशन लिखना सिखाते रहे। प्राइवेट स्कूल वालों ने लाखों रुपए फीस लेने के बाद भी ये एप्लीकेशन नहीं सिखाई। बच्चे माफी की एप्लीकेशन लिखना सीखे और उसके बाद वो सरकारों से अलग-अलग तरह की माफियां मांगते रहे।

वो बैकवर्ड का सर्टिफिकेट देकर खुश करते रहे

Chief Minister Bhagwant Mann: सीएम मान ने कहा कि अकाली दल कांग्रेस मानसा, बठिंडा व आसपास के जिलों को पिछड़ा जिला बताते रहे और यहां के बच्चों को एक सर्टिफिकेट बनाकर देते थे जिसके दो नंबर मिलते थे। दो नंबर लेकर वो लोगों को खुश करते रहे लेकिन कभी उन्होंने इस इलाके का स्तर उठाने की नहीं सोची।

हमने 10 नंबर ज्यादा लाने का जुगाड़ कर दिया

भगवंत मान ने कहा कि जिन्हें वो सबसे पिछड़ा बोलते थे हमने उससे सबसे आगे कर दिया। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने शिक्षा, सेहत, रोड व अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया और इस इलाके का स्तर सुधार दिया। अब बच्चे अच्छी पढ़ाई करके 10 नंबर ज्यादा लाने लगे हैं। अब उन्हें वो पिछड़ेपन वाले दो नंबर की जरूरत नहीं है।

संबंधित सामग्री

छिंदवाड़ा में खटिया पर नदी पार, रास्ते में हुआ प्रसव, नहीं पहुंची एंबुलेंस

राज्य

छिंदवाड़ा में खटिया पर नदी पार, रास्ते में हुआ प्रसव, नहीं पहुंची एंबुलेंस

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में गर्भवती महिला की नदी पार करते समय डिलीवरी हुई, एम्बुलेंस नहीं पहुंचने के कारण उसे बाइक से अस्पताल ले जाना पड़ा।

चमोली में भारी बारिश के बाद बादल फटने से बड़ा नुकसान, सड़कों पर भरा मलबा

राज्य

चमोली में भारी बारिश के बाद बादल फटने से बड़ा नुकसान, सड़कों पर भरा मलबा

उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश के बाद बादल फटने से स्कूल, वाहन और मकानों को नुकसान पहुँचा। सड़कें बाधित हुईं, पर यातायात बहाल कर दिया गया।

BJP ने शुरू की डिजिटल प्रशिक्षण योजना, 7 लाख कार्यकर्ता होंगे शामिल

राज्य

BJP ने शुरू की डिजिटल प्रशिक्षण योजना, 7 लाख कार्यकर्ता होंगे शामिल

BJP अपने कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण देने जा रही है। इसमें 7 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे और उन्हें विचारधारा, नेतृत्व और विकास योजनाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पुणे मंगतेर हत्या का नया खुलासा, धक्का देने के बाद मदद के लिए चिल्लाई सिया

देश-विदेश

पुणे मंगतेर हत्या का नया खुलासा, धक्का देने के बाद मदद के लिए चिल्लाई सिया

पुणे में केतन अग्रवाल की मौत का मामला गहराता जा रहा है। लोहगढ़ किले पर केतन को धक्का देने की योजना सिया और उसके प्रेमी ने बनाई थी।

भारत में कई राज्यों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, इंदौर में 15 पर्यटन स्थल बंद

देश-विदेश

भारत में कई राज्यों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, इंदौर में 15 पर्यटन स्थल बंद

राजस्थान, कोलकाता, और इंदौर में भारी बारिश के कारण सड़कें और अस्पताल प्रभावित हुए। मानसून के आगमन में देरी से UP में हीटवेव जारी है।