CG Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश का यलो अलर्ट

chhattisgarh-weather-alert-rainfall-lightning-2025

CG Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश का यलो अलर्ट

cg weather छत्तीसगढ़ में बारिश का यलो अलर्ट

chhattisgarh weather alert: रायपुर समेत 33 जिलों में बारिश का दौर chhattisgarh weather alert: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 33 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर समेत 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बाकी जिलों में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।खास तौर से बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए चेतावनी जारी की गई है। यहां 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कहां-कितनी बारिश, कितनी कमी?

राज्य में सामान्य से 24% कम बारिश

1 जून से 27 जून 2025 तक प्रदेश में कुल 122.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि इस अवधि तक सामान्य बारिश का आंकड़ा 160.9 मिमी होना चाहिए था। यानी अब तक 24% कम बारिश हुई है।

बलरामपुर में सबसे अधिक बारिश दर्ज हुई है। यहां अब तक 245.7 मिमी पानी बरस चुका है, जो सामान्य (114 मिमी) से 115.5% ज्यादा है।

राजनांदगांव में सबसे कम बारिश हुई है। यहां सिर्फ 31.8 मिमी बारिश हुई जबकि सामान्य 159.9 मिमी होती है। यानी 80% कमी दर्ज की गई। सुकमा में भी बारिश में 69% की कमी है। यहां अब तक सिर्फ 69 मिमी बारिश हुई जबकि सामान्य 181 मिमी होती है।

प्रदेश के आंकड़े

1 जिला सामान्य से बहुत अधिक बारिश वाला। 3 जिले सामान्य से अधिक बारिश वाले। 8 जिले सामान्य बारिश वाले। 19 जिले सामान्य से कम बारिश वाले। 2 जिले बहुत कम बारिश वाले।

तापमान भी इस साल रहा कम

इस साल जून में पिछले साल की तुलना में तापमान कम रहा। 2024 में जून का अधिकतम तापमान 45.7°C था। इस साल अधिकतम तापमान 42-43°C के बीच रहा। न्यूनतम तापमान भी घटकर 19.7°C (पेंड्रारोड) तक पहुंचा है। पिछले साल जून का औसत अधिकतम तापमान 38.6°C और न्यूनतम 27.7°C था।

मानसून रहेगा लंबा?

मानसून इस साल 24 मई को ही केरल पहुंच गया, जो सामान्य से 8 दिन पहले है। लौटने की सामान्य तारीख 15 अक्टूबर मानी जाती है। यदि मानसून समय पर लौटता है, तो इसकी अवधि 145 दिन रहेगी।विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून ब्रेक न होने पर जल्दी पहुंचने का फायदा प्रदेश को मिल सकता है और बारिश की कमी की भरपाई भी संभव है। क्यों गिरती है आकाशीय बिजली? जानिए जरूरी बातें आकाशीय बिजली दरअसल विपरीत चार्ज वाले बादलों के टकराव और घर्षण से बनती है। बादलों के बीच चार्ज का संतुलन बिगड़ता है और यह चार्ज धरती पर गिरता है। आकाशीय बिजली का तापमान सूर्य की ऊपरी सतह से भी ज्यादा होता है। इसकी क्षमता करीब 12.5 करोड़ वॉट तक होती है। बिजली गिरने की सबसे ज्यादा आशंका दोपहर के समय होती है। इंसान के सिर, गले और कंधों को ज्यादा नुकसान पहुंचाती है।

आकाशीय बिजली से जुड़े मिथक

 एक ही जगह पर दो बार बिजली नहीं गिरती। (हकीकत: गिर सकती है।)
 रबर, टायर या फोम बिजली से बचाते हैं।
नाव में बैठा इंसान सुरक्षित रहता है।
लंबी चीजें जैसे पेड़ या टावर बिजली से बचाती हैं।

सावधानी ही सबसे बड़ा उपाय है।

लोगों के लिए सुझाव

खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग कम करें। पेड़, बिजली के खंभों से दूर रहें। बिजली चमकते वक्त ऊंचाई पर खड़े न हों।

Read More :- ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय अफसर बोले- हमारे विमान तबाह हुए

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।