Weather Update: छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

chhattisgarh-weather-alert-heavy-rainfall-in-18-districts

Weather Update: छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

weather update छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Alert: Heavy Rainfall: 18 जिलों में तेज बारिश, 15 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

Chhattisgarh Weather Alert: Heavy Rainfall: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश और 15 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिन तक आंधी, तेज हवा, गरज-चमक और बिजली गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। सोमवार को ही प्रदेश के 100 से अधिक इलाकों में बारिश दर्ज की गई।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, अंबिकापुर, सूरजपुर, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर, महासमुंद, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और बलौदाबाजार जिलों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है।

इन 15 जिलों में बिजली गिर सकती है

विभाग ने रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव, बेमेतरा, कांकेर, सुकमा, गरियाबंद, महासमुंद, कोरबा, बिलासपुर, बस्तर और कोंडागांव जिलों के लिए बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश का विशेष अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को 100 से अधिक जगहों पर बारिश

राज्य के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। कुल औसत वर्षा 29.42 मिमी दर्ज की गई। वहीं तापमान के आंकड़ों की बात करें तो बिलासपुर 31.0°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि राजनांदगांव में 19.0°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

जून में 22% कम हुई बारिश, बलरामपुर टॉप पर

1 जून से 30 जून तक राज्य में 151.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्यत: इस अवधि में 193.5 मिमी बारिश होनी चाहिए। यानी राज्य में अब तक 22% कम वर्षा हुई है। सबसे ज्यादा बारिश: बलरामपुर — 293.7 मिमी (112% अधिक)

सबसे कम बारिश:

राजनांदगांव — 64.2 मिमी (66% कम) बेमेतरा — 67.4 मिमी (62% कम) राज्य के बाकी जिलों का बारिश डेटा 1 जिला — सामान्य से बहुत अधिक बारिश 1 जिला — सामान्य से अधिक 9 जिले — सामान्य वर्षा 20 जिले — सामान्य से कम 2 जिले — बहुत कम बारिश

क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और मध्य प्रदेश की तरफ बना सिस्टम अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं है। मानसून की गति धीमी है लेकिन अगले कुछ दिनों में स्थिति फिर से सक्रिय होने की संभावना है।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग और राज्य प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि: गरज-चमक के समय खुले में ना रहें मोबाइल या मेटल का प्रयोग बारिश के दौरान बाहर ना करें बिजली गिरने के समय पेड़ के नीचे शरण ना लें किसान बिजली के खंभों और तारों से दूरी बनाए रखें बच्चों और बुजुर्गों को घरों में सुरक्षित रखें Watch Now :- रायपुर सूटकेस मर्डर केस | दोस्त बना हैवान, प्रॉपर्टी के लालच में की प्लानिंग ? | पूरी कहानी जानिए Read More :- ट्रम्प का मास्टरस्ट्रोक: इजराइल 60‑दिन के गाजा सीजफायर के लिए तैयार

संबंधित सामग्री

रुड़की में मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, बेटी से हुई शादी से था नाराज

राज्य

रुड़की में मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, बेटी से हुई शादी से था नाराज

रुड़की में एक मामा ने अपने भांजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जिसने दो साल पहले उसकी बेटी से लव मैरिज की थी।

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

खेल

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

Spain secures a knockout stage spot by defeating Uruguay 1-0 in a crucial Group H match, marking Uruguay's early exit from the tournament.

गोरखपुर में CM योगी ने किए जनता दर्शन, अधिकारियों को दिए निर्देश

राज्य

गोरखपुर में CM योगी ने किए जनता दर्शन, अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

जयपुर में क्लासमेट ने वीडियो के जरिए छात्र को किया ब्लैकमेल

राज्य

जयपुर में क्लासमेट ने वीडियो के जरिए छात्र को किया ब्लैकमेल

In Jaipur, a 10th grader was blackmailed by a classmate with a video of him smoking, leading to the theft of family jewels worth ₹8 lakh.

सरगुजा में आकाशीय बिजली से 13 वर्षीय बच्चे की मौत!

राज्य

सरगुजा में आकाशीय बिजली से 13 वर्षीय बच्चे की मौत!

सरगुजा जिले में मानसून के दौरान कम बारिश हुई। इस बीच, आकाशीय बिजली गिरने से एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।