Sukma Naxalites : सुकमा में नक्सलियों का खूनी तांडव, मुखबिरी के शक में दो ग्रामी...

chhattisgarh-sukma-naxalites-kill-2-villager

Sukma Naxalites : सुकमा में नक्सलियों का खूनी तांडव, मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की हत्या बस्तर में 25 साल में 1800 से ज्यादा हत्याएं

sukma naxalites  सुकमा में नक्सलियों का खूनी तांडव मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की हत्या बस्तर में 25 साल में 1800 से ज्यादा हत्याएं

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी बर्बरता का परिचय देते हुए दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। यह वारदात सुकमा के केरलापाल थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसेटी के नंदापारा में हुई है, जहां सोमवार देर रात नक्सलियों ने गांव में घुसकर दो युवकों को अगवा किया और बाद में धारदार हथियारों से उनकी हत्या कर दी। मृतकों की पहचान पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र के रूप में हुई है।

गांव में फैला दहशत का माहौल

इस निर्मम हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में डर इस कदर है कि लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। सुकमा पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, तुरंत टीम को मौके पर रवाना किया गया। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने पुष्टि की है कि शव बरामद कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

मुखबिरी का आरोप बना मौत की वजह

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया था। मुखबिरी के शक में नक्सली आम नागरिकों की जान लेना अपना अधिकार समझते हैं और यही बस्तर के हजारों परिवारों की त्रासदी का कारण बन चुका है।

2025 में अब तक 32 लोगों की हत्या

बस्तर संभाग में माओवादी हिंसा का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। साल 2025 में अब तक माओवादी हमलों और हत्याओं में 32 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें निर्दोष ग्रामीण, शिक्षादूत और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तक शामिल हैं।

9 शिक्षादूतों की हत्या

माओवादियों ने इस साल अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या की है। इनमें बीजापुर जिले में 5 और सुकमा जिले में 4 शिक्षक शामिल हैं। ये हत्याएं शिक्षा को जड़ से खत्म करने की नक्सली मानसिकता को दर्शाती हैं।

पिछले एक साल में सामने आई कुछ प्रमुख घटनाएं

30 अगस्त 2025:

बीजापुर में शिक्षादूत की हत्या

27 अगस्त 2025:

सुकमा में शिक्षादूत की घर में घुसकर हत्या

15 अगस्त 2025:

नारायणपुर में स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षादूत की हत्या

11 अगस्त 2024:

सुकमा के कोंटा में उप सरपंच की हत्या

4 फरवरी 2025:

दंतेवाड़ा में युवक की हत्या, पुलिस मुखबिरी का आरोप

25 सालों में 1800 से ज्यादा हत्याएं

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से अब तक बस्तर के विभिन्न जिलों में 1800 से अधिक लोग नक्सली हिंसा का शिकार हो चुके हैं। ये आंकड़े सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि हर एक हत्या एक परिवार की तबाही और एक समाज की चुप्पी को दर्शाती है।

पुलिस की अपील

सुकमा पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही अफवाहों से बचने और सहयोग बनाए रखने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि नक्सलियों का उद्देश्य दहशत फैलाना है, जिसे एकजुट होकर ही हराया जा सकता है। Read More :- मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती! Watch Now :- साल में एक बार खुलता है राधा रानी का मंदिर

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राज्य

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।