Chhattisgarh news: शराब पीने के बाद दो युवकों की तबीयत बिगड़ी , इलाज के दौरान हु...

chhattisgarh-news

Chhattisgarh news: शराब पीने के बाद दो युवकों की तबीयत बिगड़ी , इलाज के दौरान हुई मौत , आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

chhattisgarh news शराब पीने के बाद दो युवकों की तबीयत बिगड़ी  इलाज के दौरान हुई मौत  आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में शराब पीने के बाद दो युवकों की मौत हो गई , घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है , बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ी...

[caption id="attachment_105336" align="alignnone" width="300"]Chhattisgarh news Chhattisgarh news[/caption]

इलाज के दौरान ही दोनों की मौत हो गई

सोमवार दोपहर को मनोज कश्यप और सूरज यादव ने देशी शराब का सेवन किया , जिसके कुछ देर बाद ही दोनों बेहोश हो गए , परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सारंगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया , लेकिन इलाज के दौरान ही दोनों की मौत हो गई...

Chhattisgarh news: सुबह बिर्रा चौक पर चक्काजाम कर दिया

परिजनों को घटनास्थल से एक देशी शराब की बोतल मिली है , जिसके चलते उन्होंने जहरीली शराब से मौत की आशंका जताई है , इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह बिर्रा चौक पर चक्काजाम कर दिया...

Chhattisgarh news: दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

प्रदर्शन के कारण हसौद से शिवरीनारायण और भटगांव से चांपा-कोरबा मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ , परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है...

गांव पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी

Chhattisgarh news: सारंगढ़ पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है , मामले में जीरो में मर्ग कायम कर केस डायरी बिर्रा थाना पुलिस को सौंप दी गई है , बिर्रा पुलिस और एसडीओपी ने करही गांव पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है...

फिलहाल मौत का असली कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है , साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतकों ने शराब कहां से खरीदी थी , जांच जारी है...

संबंधित सामग्री

मसालों को सीलन और गांठों से कैसे बचाएं? जानें 4 सीक्रेट किचन टिप्स

लाइफ स्टाइल

मसालों को सीलन और गांठों से कैसे बचाएं? जानें 4 सीक्रेट किचन टिप्स

मसालों में गांठें अक्सर नमी के कारण बनती हैं। जानिए कैसे उन्हें सूखा रखकर और उचित तरीके से स्टोर करके इस समस्या से बचा जा सकता है।

सिख कैदियों की रिहाई के लिए हंगामा:पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके

राज्य

सिख कैदियों की रिहाई के लिए हंगामा:पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके

पंजाब में सिख बंदियों की रिहाई की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से टकराव किया। आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल हुआ।

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

खेल

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे।

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

राज्य

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये की सहायता दी और डॉ. राजेंद्र कंवर को सम्मानित किया।

शाहरुख खान के बाद अब ला ट्रोब ऑनरेरी डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय सेलेब बनीं रानी मुखर्जी, हुईं इमोशनल

मनोरंजन

शाहरुख खान के बाद अब ला ट्रोब ऑनरेरी डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय सेलेब बनीं रानी मुखर्जी, हुईं इमोशनल

IFFM 2026 में रानी मुखर्जी को ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ लेटर्स की ऑनरेरी डिग्री प्रदान की गई, उन्होंने इंडियन सिनेमा में अपने योगदान के लिए यह सम्मान पाया.