छत्तीसगढ़ में रामधेर मज्जी समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

chhattisgarh-naxalite-surrender-12-naxalites-including-ramdher-majji-surrender-in-chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में रामधेर मज्जी समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ में रामधेर मज्जी समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Chhattisgarh Naxalite Surrender: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई, बढ़ते दबाव और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर खैरागढ़ जिले में सक्रिय CCM मेंबर रामधेर मज्जी समेत 11 नक्सलियों ने हथियारों के साथ सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वालों में 6 महिला नक्सली भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, यह सामूहिक आत्मसमर्पण खैरागढ़ जिले के बकरकट्टा थाना क्षेत्र में 7-8 दिसंबर की दरम्यानी रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। सभी नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के समक्ष अपने-अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह कुम्ही गांव में ,सरेंडर की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई। इस बड़ी घटना को लेकर आईजी स्तर के अधिकारी प्रेस वार्ता कर पूरे ऑपरेशन और सरेंडर से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा कर सकते हैं। Read More-Naxalite surrender is taking place in MP: MP में होने जा रहा सबसे बढ़ा नक्सली सरेंडर

Chhattisgarh Naxalite Surrender: एमएमसी जोन की जिम्मेदारी

रामधेर को हाल ही में एमएमसी जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यह वही क्षेत्र है जहां कुछ दिन पहले माओवादी प्रवक्ता अनंत ने महाराष्ट्र में अपने 10 साथियों के साथ समर्पण किया था और संगठन के बाकी माओवादियों के समर्पण के लिए 1 जनवरी तक का समय मांगा था। लगातार हो रही इस टूटन से माओवादी संगठन की शीर्ष संरचना डगमगा गई है। Read More-Naxalite surrender in MP: मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर, डॉ मोहन यादव के सामने डाले हथियार

Chhattisgarh Naxalite Surrender: समर्पण करने वाले सभी 12 कैडर 10 हथियार भी लाए

रामधेर मज्जी के साथ आठ–आठ लाख के चार इनामी डीवीसीएम (डिविजनल कमेटी सदस्य) चंदू उसेंडी, ललिता, जानकी और प्रेम, पांच–पांच लाख के दो एरिया कमेटी सदस्य रामसिंह दादा और सुकेश पोट्टम, दो–दो लाख के इनामी लक्ष्मी, शीला, सागर, कविता और योगिता ने भी संगठन छोड़ दिया। इन सभी द्वारा लाए गए कुल 10 हथियारों में एके-47, इंसास, एसएलआर, 303 और 30 कैलिबर कार्बाइन शामिल हैं।

1 करोड़ का इनामी था CCM रामधेर मज्जी

सरेंडर करने वालों में सबसे बड़ा नाम CCM रामधेर मज्जी का है, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। रामधेर मज्जी लंबे समय से नक्सली संगठन के शीर्ष नेतृत्व में शामिल था और कई गंभीर नक्सली घटनाओं में उसका नाम सामने आ चुका है। सरेंडर करने वालों में CCM, DVCM, ACM और PM स्तर के नक्सली भी शामिल हैं। CC मेंबर रामधेर मज्जी के सरेंडर के बाद माना जा रहा है नक्सलियों का MMC जोन लगभग खत्म हो गया।

संबंधित सामग्री

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।