Chhattisgarh Naxalite: नक्सलियों की कायराना करतूत, पुलिसकर्मी के भाई को दी मौत

chhattisgarh-naxalite-cowardly-act-of-naxalites-killed-brother-of-policeman

Chhattisgarh Naxalite: नक्सलियों की कायराना करतूत, पुलिसकर्मी के भाई को दी मौत

By:

Ranu

chhattisgarh naxalite नक्सलियों की कायराना करतूत पुलिसकर्मी के भाई को दी मौत

5 दिन में 3 लोगों की कर चुके है हत्या

Chhattisgarh Naxalite: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के लगातार हो रहे एनकाउंटर के बाद भी नक्सली वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे. बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक पुलिसकर्मी के भाई को मार डाला। नक्सली गांव से पुलिसर्मी के भाई को अगवा कर ले गए, फिर जंगल में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। नक्सलियों ने 5 दिन में तीसरे ग्रामीण का मर्डर किया है।

घर से किडनैप कर जंगल में किया मर्डर

नक्सली गांव से युवक को अगवा कर ले गए, फिर जंगल में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। मृतक का नाम सुदरू कारम है। कारम का भाई दंतेवाड़ा में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत है। कारम खेती किसानी का काम कर रहा था, तभी कुछ नक्सली पहुंचे। वहां से उसे उठाकर ले गए और मारकर फेंक दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता

Chhattisgarh Naxalite: पांच दिन में की तीन हत्या

22 अगस्त को बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जमीदार लांचा पुनेम की हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया था। जन अदालत लगाकर मौत की सजा दी थी। इसके बाद नक्सलियों ने शव को गांव के पास फेंक दिया था। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

Read More- Indias second nuclear submarine : भारत की दूसरी परमाणु पनडुब्बी INS अरिघाट लॉच, नौसेना की बढ़ेगी ताकत

Chhattisgarh Naxalite: शब के पास फेंका पर्चा

पुलिस को युवक के शव के पास एक पर्चा भी मिला है। गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सलियों ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चा में लिखा है कि 4 बार जन अदालत लगाया गया। हर बार जमीदार लांचा पुनेम को समझाइश दी गई। बार-बार समझाने के बाद भी ये माना नहीं।

26 अगस्त को पंचायत लगाकर दी थी मौत

बीजापुर में 26 अगस्त को नक्सलियों ने एक युवक को जनअदालत लगाकर मौत की सजा दी थी। मर्डर के बाद लाश को फेंक दिए। युवक पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया था। मामला भैरमगढ़ एरिया का है। मृत युवक का नाम सीतू मंडावी है। ये भैरमगढ़ के जैगुर का रहने वाला था। नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कहा - 2 हफ्ते में जांच रिपोर्ट दो

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कहा - 2 हफ्ते में जांच रिपोर्ट दो

अयोध्या राम मंदिर चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण S अध्यक्ष बनाए गए। सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद तय की।

गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें व्रत और दान? जानें महत्व और घर पर पूजा की सरल विधि 

सनातन

गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें व्रत और दान? जानें महत्व और घर पर पूजा की सरल विधि 

गुरु पूर्णिमा हिन्दू धर्म में एक प्रमुख पर्व है, जिसे 28 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक मनाया जाएगा। इस दिन गुरुओं को सम्मान और आदर प्रदान किया जाता है।

 संसद में हंगामा, परीक्षा संशोधन बिल पर नहीं हो सकी चर्चा, SC बोला - पुलिस की बर्बरता गलत

देश-विदेश

संसद में हंगामा, परीक्षा संशोधन बिल पर नहीं हो सकी चर्चा, SC बोला - पुलिस की बर्बरता गलत

लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा बार-बार स्थगित हो गई। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया और सरकार ने कड़े कानूनों की घोषणा की।

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

मनोरंजन

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान की याचिका के बाद 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म के टीजर को हटाने का आदेश दिया। फिल्म पर कानूनी विवाद बढ़ता जा रहा है।

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

देश-विदेश

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे T20 मैच में जिम्बाब्वे को हराते हुए इतिहास रचा, सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।