CG NEWS :CM साय ने सुनी मन की बात,गांधी जयंती पर खादी का कपड़ा खरीदने किया आह्वान

chhattisgarh-cm-vishnu-deo-sai-listens-mann-ki-baat-126

CG NEWS :CM साय ने सुनी मन की बात,गांधी जयंती पर खादी का कपड़ा खरीदने किया आह्वान

cg news cm साय ने सुनी मन की बातगांधी जयंती पर खादी का कपड़ा खरीदने किया आह्वान

CM Vishnu Deo Sai Mann Ki Baat 126th Episode : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 126वीं कड़ी को सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम लाखों-करोड़ों देशवासियों को जोड़ने और प्रेरित करने का माध्यम है, जो राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक संदेश फैलाने में मदद करता है।

गांधी जयंती पर खादी को बढ़ावा देने का आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में खासतौर पर गांधी जयंती के अवसर पर देशवासियों से खादी का कपड़ा खरीदने और पहनने का आह्वान किया। उन्होंने खादी को स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत की पहचान करार दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा, कि खादी पहनने और खरीदने से न केवल स्थानीय कारीगरों को समर्थन मिलेगा, बल्कि भारतीय संस्कृति एवं विरासत को भी बढ़ावा मिलेगा। READ MORE :छत्तीसगढ़‑ओडिशा बार्डर पर मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, 8 लाख का इनामी ‘श्रवण’ भी मारा गया”

मन की बात से प्रेरणा और विकास की दिशा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम,हमें देश के विकास और सामाजिक-सांस्कृतिक उत्थान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों को प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। ‘मन की बात’ जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी न केवल सरकार की नीतियों की जानकारी देते हैं, बल्कि देशवासियों में समरसता, स्वावलंबन और संस्कृतिक जागरूकता भी पैदा करते हैं। मुख्यमंत्री साय ने इस कार्यक्रम को सुनकर प्रदेशवासियों को प्रेरित किया कि वह राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री के संदेशों का पालन करें और खादी ट्रेड को मजबूती दें। इस तरह की पहल से भारत को आत्मनिर्भर और सम्मानित स्वरूप विश्व में और उभर कर सामने आएगा।

सेवा पखवाड़ा मना रहे

मुख्यमंत्री ने कहा,कि आज 300 जगह रायपुर में प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी जा रहे हैं, यह हमारे लिए गौरव का पल है. 2 अक्टूबर तक हम सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं. हर तरह की सुविधा जनता तक पहुंचाते हैं. वहीं तमिलनाडु में अभिनेता विजय की राजनीतिक रैली के दौरान भगदड़ को कहा कि हां, हमारी जानकारी में भी है. हम संवेदना व्यक्त करते हैं. जो भी भगदड़ में मृत हुए हैं, उनके परिवार के प्रति संवेदना है.      

संबंधित सामग्री

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

राज्य

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

राज्य

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का निर्देश दिया, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।