Emergency Anniversary: आपातकाल की 50वीं बरसी पर गरजे सीएम साय

chhattisgarh-cm-emergency-speech

Emergency Anniversary: आपातकाल की 50वीं बरसी पर गरजे सीएम साय

emergency anniversary आपातकाल की 50वीं बरसी पर गरजे सीएम साय

Chhattisgarh CM Emergency Speech: बोले- लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए जरूरी है जन-जागरूकता

Chhattisgarh CM Emergency Speech: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “लोकतंत्र को जीवित रखने और सशक्त करने के लिए जन-जागरुकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है।” कार्यक्रम का आयोजन आपातकाल की 50वीं बरसी के अवसर पर किया गया।

Read More :- इमरजेंसी के 50 साल पूरे: कैबिनेट की एक बैठक में दो मिनट का मौन

CM साय हुए भावुक

सीएम साय ने कहा कि आपातकाल का कालखंड उनके जीवन से गहराई से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि उनके बड़े पिताजी नरहरि प्रसाद साय ने 19 महीने जेल में बिताए थे। उन्होंने कहा,“वह सिर्फ एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि मेरे परिवार की पीड़ा है, जिसे हमने जीया है। उस दौर में लोकतंत्र सेनानियों के घरों की स्थिति बहुत दयनीय थी। कई बार घर में चूल्हा तक नहीं जलता था।”

युवाओं से आपातकाल का इतिहास पढ़ने की अपील

मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को समझने के लिए आपातकाल के काले अध्याय को जानना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “संविधान की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं से आग्रह है कि वे आपातकाल के इतिहास को पढ़ें, समझें और उससे सीख लें।”

लोकतंत्र सेनानी परिवारों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने लोकतंत्र सेनानी परिवारों को सम्मानित किया। उन्हें शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। सरकार द्वारा इन परिवारों को ₹10,000 से ₹25,000 तक की मासिक सम्मान राशि दी जा रही है।

प्रदर्शनी और जन-जागरूकता रैली का आयोजन

मुख्यमंत्री ने आपातकाल पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में आपातकाल के दौरान हुई मानवाधिकारों की हनन, सेंसरशिप और नागरिक स्वतंत्रता के दमन से जुड़े दस्तावेज व चित्र प्रदर्शित किए गए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने जन-जागरूकता रैली में भाग लेकर नागरिकों से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया। Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।