Raipur: साय कैबिनेट की बैठक आज, किसानों के मुद्दों पर होगा फैसला

chhattisgarh-cabinet-meeting

Raipur: साय कैबिनेट की बैठक आज, किसानों के मुद्दों पर होगा फैसला

raipur साय कैबिनेट की बैठक आज किसानों के मुद्दों पर होगा फैसला

Chhattisgarh Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर मुहर की उम्मीद

Chhattisgarh Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) की अध्यक्षता में आज यानी सोमवार, 30 जून 2025 को कैबिनेट की अहम बैठक होगी। यह बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और फैसले लिए जाने की संभावना है।

मुख्य सचिव की नियुक्ति पर रहेगा सबकी नजर

आज की कैबिनेट बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा मुख्य सचिव (Chief Secretary) की नियुक्ति है। मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। ऐसे में नया मुख्य सचिव कौन होगा, इसे लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। मुख्य सचिव पद की दौड़ में अपर मुख्य सचिव (ACS) सुब्रत साहू और अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ के नाम प्रमुख दावेदार बताए जा रहे हैं। कैबिनेट बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग सकती है।

किसानों और मानसून सत्र पर भी होगी चर्चा

बैठक में मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी। साथ ही किसानों से जुड़े मुद्दे जैसे खरीफ सीजन की तैयारियां, खाद-बीज की उपलब्धता, फसल बीमा, और संभावित समर्थन मूल्य जैसे विषय एजेंडा में रह सकते हैं। संभावना है कि सरकार किसानों के हित में कुछ नई योजनाओं या राहत पैकेज का ऐलान भी कर सकती है।

इन मुद्दों पर चर्चा संभव

मुख्य सचिव की नियुक्ति

मानसून सत्र की तैयारियां किसानों से जुड़े मुद्दे और योजनाएं विभिन्न विभागीय प्रस्तावों पर निर्णय प्रशासनिक बदलाव इस कैबिनेट बैठक पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में खास नजर है क्योंकि इसके फैसले प्रदेश की भविष्य की नीतियों और राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं।

Read More :- ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय अफसर बोले- हमारे विमान तबाह हुए

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।