Train Cancelled Chhattisgarh: यात्रीगढ़ कृपया ध्यान दे...

chhattisgarh-16-trains-cancelled-august-september

Train Cancelled Chhattisgarh: यात्रीगढ़ कृपया ध्यान दे...

train cancelled chhattisgarh यात्रीगढ़ कृपया ध्यान दे

chhattisgarh trains cancelled august september: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें रद्द

बिहार-गुजरात-महाराष्ट्र-हैदराबाद के यात्रियों को झटका,24 दिन रहेगा ब्लॉक

chhattisgarh trains cancelled august september: छत्तीसगढ़ से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे ने छत्तीसगढ़ होकर गुजरने वाली 16 यात्री ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसके अलावा कई ट्रेनें बदलकर वैकल्पिक मार्ग से चलाई जाएंगी और कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। यह फैसला बिलासपुर रेलवे जोन के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगड़ा यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते लिया गया है, जो 16 अगस्त से 10 सितंबर तक चलेगा। इस ब्लॉक की वजह से रेल यातायात पर सीधा असर पड़ेगा।

यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं

रेलवे द्वारा अचानक ट्रेनों को रद्द करने से उन यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी, जिन्होंने पहले से ही महीनों पहले टिकट बुक करवा रखी थी। खासकर बिहार, बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र और हैदराबाद जैसे राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों पर इस फैसले का सीधा असर होगा। रेलवे ने इस दौरान यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था नहीं की है।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले नई समय सारणी और ट्रेनों के संचालन की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

ये ट्रेनें बदलेंगी मार्ग

रेल प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है:

गाड़ी संख्या 18477 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 23, 25, 27, 29, 31 अगस्त और 8 सितंबर को यह ट्रेन कटक, सम्बलपुर सिटी, झारसुगड़ा रोड, ईब होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस 26, 28, 30 अगस्त और 1, 8, 9 सितंबर को ईब, झारसुगड़ा रोड, सम्बलपुर सिटी और कटक होकर चलेगी।

शॉर्ट टर्मिनेट और आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें

कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जैसे

गाड़ी संख्या 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 23, 25 अगस्त से 1, 8 और 9 सितंबर तक यह ट्रेन राउरकेला और दुर्ग के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग–आरा एक्सप्रेस 24, 26 अगस्त से 2, 9 और 10 सितंबर तक यह ट्रेन दुर्ग और राउरकेला के बीच रद्द रहेगी। Watch Now :- "हमीरपुर में थाली-डमरू से मांगी सड़क: वायरल हुआ अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेस ने घेरा योगी सरकार को!" Read:- AI की मदद से पुरुष बना पिता: 18 साल बाद संतान सुख  

संबंधित सामग्री

डिंडोरी में बारिश में खराब हो रही 50 ट्रक धान, विधायक ने उठाए सवाल

राज्य

डिंडोरी में बारिश में खराब हो रही 50 ट्रक धान, विधायक ने उठाए सवाल

डिंडोरी जिले के शहपुरा में धान का असुरक्षित भंडारण देख विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने चिंता व्यक्त की, बारिश में धान खराब होने की आशंका।

घर में चप्पल पहनना सही या नंगे पैर चलना? जानिए सेहत के लिए क्या बेहतर

लाइफ स्टाइल

घर में चप्पल पहनना सही या नंगे पैर चलना? जानिए सेहत के लिए क्या बेहतर

भारतीय घरों में चप्पल पहनने की प्रथा का विश्लेषण, जिसमें सफाई, मौसम, और स्वास्थ्य पर विचार किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है।

देहरादून में BJP की भव्य तिरंगा यात्रा, CM धामी के साथ बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

राज्य

देहरादून में BJP की भव्य तिरंगा यात्रा, CM धामी के साथ बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

देहरादून में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की, जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि थे।

लुधियाना सिविल अस्पताल में दो गुटों की खूनी झड़प, ईंट-पत्थर और हथौड़ों से हमला

राज्य

लुधियाना सिविल अस्पताल में दो गुटों की खूनी झड़प, ईंट-पत्थर और हथौड़ों से हमला

लुधियाना के सिविल अस्पताल में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें ईंट-पत्थर चले और वाहनों को नुकसान पहुंचा।

जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल की मांग, CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

राज्य

जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल की मांग, CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को उसकी बीमार मां से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल देने की अपील की है।