चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर ब्लास्ट, वीडियो आया सामने

chandigarh-punjab-bjp-office-blast-high-alert

चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर ब्लास्ट, वीडियो आया सामने

चंडीगढ़ में पंजाब bjp ऑफिस के बाहर ब्लास्ट वीडियो आया सामने

Chandigarh BJP Office Blast: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37 स्थित BJP मुख्यालय के बाहर धमाका होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी गई है। एक वीडियो भी सामने आयाजिसमें एक आदमी ग्रेनेट फेंकते हुए नजर आया। 

video

स्कूटी में ब्लास्ट

पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं। शाम 5 बजे ब्लास्ट हुआ। यह ब्लास्ट स्कूटी में हुआ। यह स्कूटी BJP के ऑफिस में ही काम करने वाले कर्मचारी हर्ष की निकली। ब्लास्ट इतना तेज था कि वहां खड़ी  कार के शीशे टूट गए। ब्लास्ट के बाद BJP ऑफिस की दीवार पर 70 से 80 छर्रे जैसे निशान बन गए।

[caption id="attachment_144552" align="alignnone" width="1305"]मौके पर यह संदिग्ध स्कूटी दिखी है, जिसके आसपास छर्रे लगने जैसे निशान हैं। मौके पर यह संदिग्ध स्कूटी दिखी है, जिसके आसपास छर्रे लगने जैसे निशान हैं।[/caption]

Chandigarh BJP Office Blast: 2 युवक संदिग्ध

पुलिस ने BJP ऑफिस समेत पूरा इलाका खाली कराया। फॉरेंसिक टीमें बुलाकर स्कूटी और उससे बिखरे टुकड़ों की भी जांच की गई। स्कूटी मालिक हर्ष ने कहा कि सुबह 9 बजे ड्यूटी पर आने के बाद उसने स्कूटी पार्किंग में खड़ी कर दी थी, उसे नहीं पता कि विस्फोटक कहां से आया। सूत्रों के मुताबिक, यह क्रूड बम का हमला हो सकता है, जिसे गन पाउडर मिलाकर बनाया गया हो। फोरेंसिक जांच में इसके सबूत मिले। 2 युवक बाइक पर BJP ऑफिस के आसपास आते-जाते भी नजर भी आ रहे हैं। CCTV फुटेज से दोनों की लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

संबंधित सामग्री

बागपत में महंत ने की 2 दोस्तों की हत्या, मंदिर में दफनाए शव, हुआ फरार

राज्य

बागपत में महंत ने की 2 दोस्तों की हत्या, मंदिर में दफनाए शव, हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के बागपत में महंत ने दो दोस्तों की हत्या कर दी और शवों को मंदिर में दफनाया। 19 दिन बाद शव बरामद हुए, महंत फरार।

मायावती की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को बसपा से निकाला

राज्य

मायावती की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को बसपा से निकाला

बसपा ने अपने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव के भांजे अनंत कुमार मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया।

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

राज्य

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की अगुवाई में महिलाओं ने 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें RPF बैंड ने भी प्रस्तुति दी।

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

लाइफ स्टाइल

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

हरियाली तीज पर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए पार्लर न जाकर घरेलू उपाय अपना सकती हैं. शहद, नारियल तेल, हल्दी और ओटमील का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए कौन-कौनसे बिल हुए पास

देश-विदेश

मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए कौन-कौनसे बिल हुए पास

संसद के मानसून सत्र का समापन विवादों के बीच हुआ। 19 बिल पास हुए, जिनमें एंटी पेपर लीक और टैक्सेशन बिल शामिल हैं।