CG News: छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों की तबादला लिस्ट जारी

cg-news-transfer-list-of-ias-ips-officers-released-in-chhattisgarh

CG News: छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों की तबादला लिस्ट जारी

By:

Ranu

cg news छत्तीसगढ़ में ias-ips अफसरों की तबादला लिस्ट जारी

CG News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने 12 और 13 सितंबर को राजधानी रायपुर के न्यू सर्किंट हाउस में जिलों के कलेक्टर-एसपी की समीक्षा बैठक की थी. इसके बाद बस्तर के कलेक्टर और मुंगेली के एसपी सहित अन्य अफसरों का तबादला हुआ है. 

IAS विजय दयाराम को हटाया

छत्तीसगढ़ में कलेक्टर- एसपी की कांफ्रेंस के बाद सीएम विष्णु देव ने कार्रवाई करते हुए बस्तर के कलेक्टर 2015 बैच के आईएएस विजय दयाराम के को हटा दिया है. समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने कुछ जिले के कलेक्टर्स पर नाराजगी जताई थी. जिसमें ये भी शामिल थे. बताया जा रहा है कि कमज़ोर या खराब परफॉर्मेंस वाले कलेक्टर-एसपी की भी सूची तैयार हो रही है. जल्द ही उन्हें हटाने की भी कार्रवाई हो सकती है.  

CG News: ये था मामला 

बता दे दो दिन पहले सीएम विष्णु देव साय ने कलेक्टर-एसपी की कांफ्रेस रखी थी. दो दिनों तक चली इस बैठक में जिलेभर के कामों की समीक्षा हुई थी. जिसमें सीएम ने ख़राब और कमज़ोर परफॉर्मेंस वाले अफसरों पर बहुत नाराज़गी जताते हुए फटकार भी लगाई थी. इनमें  भी शामिल थे. बैठक होते ही उन्हें हटाने की कार्रवाई कर दी गई है.  कलेक्टर व 2015 बैच के आईएएस विजय दयाराम को  छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है. 

इन्हे मिले प्रभार

बस्तर  विजय दयाराम  की जगह  बस्तर में 2015 बैच के लिए आईएएस हरीश एस. को यहां का कलेक्टर बनाया गया है. अभी तक हरीश सुकमा जिले के कलेक्टर थे. वहीं सुकमा में 2018 बैच के आईएएस देवेश कुमार ध्रुव को नया कलेक्टर बनाया गया है. मुंगेली के एसपी गिरिजा शंकर को हटाकर उनके स्थान पर भोजराम पटेल को एसपी बनाया गया है. इनका भी तबादला  मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक से जोड़कर देखा जा रहा है. 

CG News: और भी हैं रडार पर

मुख्यमंत्री की कांफ्रेंस के बाद कमज़ोर परफार्मिंग वाले  कलेक्टर-एसपी को चयनित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने खैरागढ़, सारंगढ़ ,बस्तर,  में  अविवादित और विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी, नक्शा बटांकन आदि में कमजोर प्रदर्शन पर नाराजगी जताई थी. मनरेगा में मानव दिवस का सृजन कम होने पर बस्तर कलेक्टर पर व पीएम विश्वकर्मा कौशल विकास योजना में भी खैरागढ़, सारंगढ़, सक्ती, रायगढ़ जिलों की शून्य प्रगति पर मुख्यमंत्री नाराज हुए थे. 

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।