cg-news-first-process-of-reservation-for-civic-elections-completed

CG NEWS: पूरी हुई निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की पहली प्रक्रिया

By : Narendra Singh
CG NEWS: पूरी हुई निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की पहली प्रक्रिया

CG NEWS: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 14 नगर निगमों में आरक्षण की प्रक्रिया मंगलवार काे पूरी हो गई है। इस बार रायपुर सहित कोरबा और बीरगांव से सामान्य वर्ग की महिला मेयर का चुनाव लड़ेगी। आपको बतादें कि बिलासपुर नगर निगम ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं भिलाई नगर निगम ओबीसी के लिए आरक्षित की गई। दुर्ग नगर निगम ओबीसी महिला के लिए आरक्षित, चरौदा भी ओबीसी के लिए आरक्षित की गई। रिसाली अनुसूचित जाति महिला के लिए और रायगढ़ नगर निगम एससी के लिए आरक्षित। अंबिकापुर नगर निगम एसटी के लिए आरक्षित किया गया।

जानिए कौन सीट किस वर्ग के लिए...

रायपुर- सामान्य महिला

बीरगांव-सामान्य महिला,

दुर्ग- ओबीसी महिला

भिलाई-ओबीसी

भिलाई चरौदा-ओबीसी

बिलासपुर-ओबीसी

कोरबा-सामान्य महिला

धमतरी-समान्य

रायगढ़ – एससी

अम्बिकापुर-एसटी

रिसाली- एससी महिला

चिरमिरी- सामान्य

जगदलपुर-सामान्य

और राजनांदगांव -सामान्य के लिए आरक्षित किया गया है।

CG NEWS: आरक्षण प्रकिया पर नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा है किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे पूरा करने में जुट जाती है। आरक्षण प्रक्रिया रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लॉटरी से की गई।

अब जेल से बाहर आएंगे आसाराम: सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026