CG CM Gift:स्वतंत्रता दिवस पहले सीएम ने पूरी कर दी डिमांड

cg-cm-gift-cm-fulfilled-the-demand-before-independence-day

CG CM Gift:स्वतंत्रता दिवस पहले सीएम ने पूरी कर दी डिमांड

By:

Ranu

cg cm giftस्वतंत्रता दिवस पहले सीएम ने पूरी कर दी डिमांड

राज्य को मिलेंगी दो नगर पालिका

CG CM Gift: 15 अगस्त से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने यहां लंबे समय से जनता की मांग को स्वीकार कर लिया है। सीएम की घोषणा के बाद राज्य सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। सीएम ने कहा कि जिले वासियों की मांग पर नगर पंचायत गौरेला एवं नगर पंचायत पेंड्रा को नगर पालिका परिषद बनाने अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग

साय सरकार में काम सांय-सांय

उन्होंने कहा कि हम चुनाव पूर्व किए गए घोषणाओं-महतारी वंदन योजना, पीएम आवास, रामलला दर्शन, तेंदूपत्ता पारिश्रमिक दर बढ़ाने सहित सभी घोषणाओं को तेजी से पूरा कर रहे हैं। इसके साथ ही सीएम ने राठौर समाज की मांग पर कलेक्ट्रेट के सामने 60 डिसमिल जमीन को राठौर समाज को दिए जाने तथा साहू समाज के सांस्कृतिक भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की।

Read More- MP High Court Decision: हाईकोर्ट से अभिभावकों को झटका,प्राइवेट स्कूलों के फीस रिफंड पर लगाई रोक

CG CM Gift: कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू भी रहे मौजूद

सीएम ने मंच से ही बताया कि नगर पालिका बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद थे। साहू ने कहा- देश की एकता और अखंडता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की सराहना देशभर में हो रही है। देश और समाज को आगे बढ़ाने में राठौर समाज द्वारा संगठित होकर कार्य करने की सराहना की। जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की वीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन राठौर समाज का ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण समाज का आयोजन है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।