cg big news: पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने सरकार पर साधा निशाना

cg-big-news-former-chief-minister-baghel-targeted-the-government

cg big news: पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने सरकार पर साधा निशाना

cg big news पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने सरकार पर साधा निशाना

cg big news : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग में आयोजित संविधान पर्व एवं राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान BJP, RSS और चर्चित कथावाचकों पं. प्रदीप मिश्राधीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में हिंदू कभी खतरे में नहीं था, लेकिन जब से BJP-RSS सत्ता में आई है, तब से “हिंदू खतरे में है” का डर दिखाकर राजनीति की जा रही है।

अखिल भारतीय SC-ST-OBC संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ की ओर से शंकर नगर में हुए कार्यक्रम में बघेल ने कहा कि आज न अनुसूचित जाति खतरे में है, न जनजाति, न पिछड़ा वर्ग और न ही अल्पसंख्यक। BJP सिर्फ डर फैलाकर सत्ता की राजनीति कर रही है।

cg big news: मुगलों के दौर में भी नही था हिंदू खतरे में

भूपेश बघेल ने कहा कि, आजादी की लड़ाई के दौरान भी हिंदू खतरे में नहीं था। देश आजाद हुआ, तब भी कोई खतरा नहीं था। मुगलों का शासन रहा, सुल्तानों का शासन रहा, मुसलमान सत्ता में रहे, लेकिन तब भी हिंदू को कोई खतरा नहीं था

जब से आरएसएस और बीजेपी की सरकार बनी है, तब से हिंदू खतरे में है की बात की जा रही है। यही डर दिखाकर आज यह लोग शासन कर रहे हैं। बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि, अब ये खुद को हिंदू नहीं, बल्कि सनातनी कहने लगे हैं।

cg big news: कथावाचकों पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप

धर्म और अंधविश्वास पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश में दो महाराज आ रहे हैं। एक प्रदीप महाराज और दूसरे धीरेंद्र शास्त्री महाराज। ये न तो भगवान शिव के बारे में बताते हैं और न ही हनुमान के बारे में, केवल टोटका और अंधविश्वास की बातें करते हैं।

सर्वे पर भी साधा निशाना

अपने नाम से चल रहे सर्वे पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि यह पूछा जा रहा है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए या नहीं इसका क्या मतलब है? पुलिस और न्याय व्यवस्था मौजूद है, सब सरकार के हाथ में है। अगर कोई गलती है तो कानून के तहत कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि इस तरह के सर्वे BJP का डर दिखाते हैं। यह डराने की कोशिश है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं।

संबंधित सामग्री

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

राज्य

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

राज्य

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का निर्देश दिया, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।