Naxal surrender: नक्सल समर्पण पर भूपेश बघेल की तारीफ पर अरुण साव का कटाक्ष

naxal-surrender

Naxal surrender: नक्सल समर्पण पर भूपेश बघेल की तारीफ पर अरुण साव का कटाक्ष

naxal surrender नक्सल समर्पण पर भूपेश बघेल की तारीफ पर अरुण साव का कटाक्ष

Naxal surrender: नक्सल समर्पण पर भूपेश बघेल की तारीफ पर अरुण साव का कटाक्ष, कहा- ये कांग्रेस का स्टैंड है या व्यक्तिगत राय? छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर वर्तमान सरकार की सराहना किए जाने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा है। उन्होंने भूपेश बघेल से यह स्पष्ट करने को कहा कि यह बयान उनकी पार्टी का आधिकारिक रुख है या उनकी निजी राय। [caption id="attachment_111699" align="alignnone" width="300"]Naxal surrender Naxal surrender[/caption]

भूपेश बघेल का यह बयान किसकी ओर इशारा करता है

मीडिया से चर्चा करते हुए अरुण साव ने कहा कि बस्तर में नक्सलियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण हुआ है, और भूपेश बघेल ने इस पर तारीफ की है, इसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का रुख अलग है, तो भूपेश बघेल का यह बयान किसकी ओर इशारा करता है?

Naxal surrender: सरकार का लक्ष्य पूरे प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाना

साव ने यह भी कहा कि सरगुजा क्षेत्र, जो कभी नक्सल प्रभावित था, उसे भाजपा सरकार ने नक्सल मुक्त किया। 2018 तक नक्सलवाद केवल सीमित क्षेत्रों तक था, लेकिन कांग्रेस के कार्यकाल में यह फैला। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों से अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्रों से भी नक्सलवाद का सफाया हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पूरे प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाना है।

धनतेरस पर स्वदेशी खरीदारी का आह्वान

धनतेरस के मौके पर उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जीएसटी बचत उत्सव के चलते बाजारों में रौनक लौट आई है। 350 से अधिक वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आई है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वदेशी उत्पादों की ही खरीदारी करें ताकि स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ मिले और उनकी दिवाली भी रोशन हो सके।

राज्योत्सव का शुभारंभ पीएम मोदी करेंगे

Naxal surrender: राज्य स्थापना दिवस को लेकर अरुण साव ने बताया कि इस बार छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष मना रहा है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम 5 दिन और जिला स्तरीय कार्यक्रम 3 दिन तक चलेंगे। इस भव्य आयोजन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। साथ ही विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण भी इसी अवसर पर किया जाएगा।

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच और सम्मान

अरुण साव ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर राज्योत्सव की रूपरेखा और कार्ययोजना तय की जाएगी। इस बार खासतौर पर स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा और उन्हें सम्मान के साथ प्रस्तुत होने का अवसर दिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

आज का राशिफल 23 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जानें किसका दिन रहेगा शानदार

सनातन

आज का राशिफल 23 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जानें किसका दिन रहेगा शानदार

23 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत

मध्य प्रदेश में अशोक वर्णवाल नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त

राज्य

मध्य प्रदेश में अशोक वर्णवाल नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को दी बधाई। वर्णवाल पहले कई महत्वपूर्ण विभागों में सेवा दे चुके हैं।

सीएम डॉ. मोहन ने किया इंटरनेशनल क्रिकेटर क्रांति का सम्मान, कहा- &quotहमारी बेटियां किसी से कम नहीं&quot

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया इंटरनेशनल क्रिकेटर क्रांति का सम्मान, कहा- "हमारी बेटियां किसी से कम नहीं"

मध्यप्रदेश की क्रिकेटर क्रांति गौड़ को लॉर्ड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने 5 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की।

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

राज्य

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों की सुविधा के लिए हर विधानसभा में कृषि यंत्र किराया शॉप्स खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात

राज्य

सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात

मध्यप्रदेश में बलराम कृषि महोत्सव के आयोजन की घोषणा, किसानों के लिए नवाचार और तकनीकी जानकारी पर जोर।