बूंदी में टूटा बारिश का रिकॉर्ड, 20 गांवों का संपर्क कटा

bundi-heavy-rain-crocodile-rescue-villages-disconnected

बूंदी में टूटा बारिश का रिकॉर्ड, 20 गांवों का संपर्क कटा

बूंदी में टूटा बारिश का रिकॉर्ड 20 गांवों का संपर्क कटा

 Rajasthan flood news: बूंदी में टूटा बारिश का रिकॉर्ड, 20 गांवों का संपर्क कटा, मगरमच्छ आने से हड़कंप

 Rajasthan flood news: राजस्थान के बूंदी जिले में रिकॉर्डतोड़ बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 5 दिनों में जिले में 320 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।

भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और बरधा, भीमलत जैसे बड़े बांधों से लगातार पानी निकल रहा है। तालेड़ा क्षेत्र की नदी में अचानक एक विशाल मगरमच्छ दिखने से लोगों में दहशत फैल गई। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़कर रामगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ा।

[caption id="attachment_93133" align="alignnone" width="300"]बूंदी में भारी बारिश के बीच नदी किनारे मगरमच्छ को पकड़ती वन विभाग की टीम बूंदी में भारी बारिश के बीच नदी किनारे मगरमच्छ को पकड़ती वन विभाग की टीम[/caption]

पुलिया बहने से डाबी से कटा 20 गांवों का संपर्क

डाबी से पटपड़िया मार्ग पर अस्थाई पुलिया तेज बारिश में बह गई। इससे राणा जी का गुढ़ा, नरौली, पटपड़िया समेत 20 गांव मुख्य सड़क से कट गए हैं। सड़क अधूरी होने और गहरे गड्ढों में पानी भरने से हादसे बढ़ गए हैं।

 Rajasthan flood news: चंबल का जलस्तर बढ़ा, रोटेदा-मंडावरा पुलिया डूबी

चंबल नदी में पानी छोड़ने के बाद रोटेदा-मंडावरा की पुलिया 3 दिन से डूबी हुई है। यहां 4 से 5 फीट तक पानी बह रहा है। पुलिस ने पुलिया क्षेत्र को हाई अलर्ट में डालकर लोगों को दूर रहने की सलाह दी है।

10 दिन पहले सक्रिय हुआ मानसून, 3 गुना ज्यादा बारिश

इस बार मानसून 10 दिन पहले ही सक्रिय हो गया। 15 जून से लगातार बारिश जारी है। पिछले साल की तुलना में इस बार जिले में 3 गुना बारिश दर्ज की गई है। जिले के 5 प्रमुख जलाशय लबालब हो चुके हैं।

 मगरमच्छ रेस्क्यू में वन विभाग की टीम पर हमला

तालेड़ा की पुलिया के नीचे पहुंचे भारी भरकम मगरमच्छ ने रेस्क्यू टीम पर कई बार हमला करने की कोशिश की। इसके बावजूद कुलदीप सिंह हाडा, सुनील गुर्जर और दीपक सैनी ने सफलतापूर्वक मादा मगरमच्छ को पकड़कर जंगल में छोड़ा। अब जलाशय में दो नर और दो मादा मगरमच्छ मौजूद हैं।

Read More: हिंडौन के सदर थाना में CLG मीटिंग: महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर जोर

Watch this: हेमंत खंडेलवाल बने MP BJP अध्यक्ष | क्या गुटबाजी बनेगी चुनौती?

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

देश-विदेश

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान आपस में आमने-सामने आ गए। दोनों विमानों को समय पर रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और  शाह के PA की एंट्री

राज्य

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और शाह के PA की एंट्री

उत्तर प्रदेश BJP ने विधानसभा चुनाव से पहले 64 सदस्यों की नई टीम की घोषणा की। नई टीम में 13 महिलाएं और विभिन्न जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व शामिल है।

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

लाइफ स्टाइल

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

फ्रिज में बदबू आने का मुख्य कारण खराब खाना होता है। बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करके फ्रिज को बदबू-मुक्त और ताज़ा बनाया जा सकता है।

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई  ये सुविधा

राज्य

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई ये सुविधा

CBSE बोर्ड ने छात्रों की शंकाओं को दूर करने के लिए उत्तर पुस्तिका की फिजिकल जांच के लिए नई व्यवस्था शुरू की। यह सुविधा केवल उन छात्रों के लिए है जिनके वेरिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ।

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण, बिना बताए बेटे का किया खतना

राज्य

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण, बिना बताए बेटे का किया खतना

पिथौरागढ़ के विवेक सिंह ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर धर्मांतरण का दबाव बनाने और बच्चे के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं।