Janhvi Kapoor on Bangladesh Violence बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहें अत्याचार ...

bollywood-actress-janhvi-kapoor-on-bangladesh-violence

Janhvi Kapoor on Bangladesh Violence बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहें अत्याचार पर जाह्नवी कपूर की कड़ी प्रतिक्रिया!

janhvi kapoor on bangladesh violence बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहें अत्याचार पर जाह्नवी कपूर की कड़ी प्रतिक्रिया

Janhvi Kapoor on Bangladesh Violence: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल एक बार फिर खड़े हो गए हैं, वहां हिंदुओं पर आएं दिन अत्याचार हो रहें है, कुछ दिनों बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान दीपू चंद्र दास नाम के एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई थी और बेरहमी से जला दिया गया था। इसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद के सदस्य नई दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमिशन के सामने प्रदर्शन किया। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया। जिसमें दीपू चंद्र दास के साथ हुई घटना का जिक्र किया है।

Janhvi Kapoor on Bangladesh Violence: जाह्नवी कपूर ने दीपू चंद्र दास के टाइटल के साथ शेयर किया नोट

एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में एक नोट शेयर किया उसमें लिखा कि- 'बांग्लादेश में जो हो रहा है वह बर्बरतापूर्ण है। यह नरसंहार है और यह कोई अकेली घटना नहीं है। अगर आपको इस अमानवीय सार्वजनिक लिंचिंग के बारे में नहीं पता है, तो इसके बारे में पढ़ें, वीडियो देखें, सवाल पूछें और अगर इन सब के बावजूद आपको गुस्सा नहीं आता, तो यही पाखंड हमें देखते ही देखते तबाह कर देगा।'

Janhvi Kapoor on Bangladesh Violence: आगे लिखा है कि-

'हम दुनिया के दूसरे छोर पर हो रही घटनाओं पर रोते रहेंगे, जबकि हमारे अपने भाई-बहन जलाकर मार दिए जा रहे हैं। सांप्रदायिक भेदभाव और उग्रवाद, चाहे हम पीड़ित हों या अपराधी, हर रूप में, इसकी निंदा और विरोध करना जरूरी है, इससे पहले कि हम अपनी मानवता को भूल जाएं।' 'हम मोहरे हैं जो मानते हैं कि हम एक अदृश्य रेखा के दोनों ओर हैं। इसे पहचानें। और खुद को जागरुक करें ताकि आप उन निर्दोष जिंदगियों के लिए आवाज उठा सकें जो इस सांप्रदायिक हिंसा में लगातार खोई और आतंकित की जा रही हैं।'

एक्टर मनोज जोशी ने कहा कि-

'गाजा या फिलिस्तीन में कुछ होने पर हर कोई आगे आता है। लेकिन जब बांग्लादेश में किसी हिंदू की हत्या होती है, तो यह बहुत दुख की बात है कि कोई आगे नहीं आता। समय अपना जवाब देगा।'

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।