BJP Official Website Hacked :  एमपी BJP की ऑफिशियल वेबसाइट हैक

bjp-mps-official-website-hacked

BJP Official Website Hacked :  एमपी BJP की ऑफिशियल वेबसाइट हैक

bjp official website hacked   एमपी bjp की ऑफिशियल वेबसाइट हैक

BJP Official Website Hacked : वेबसाइट पर 'ऑपरेशन बुनयान-अल-मरसूस' लिखा

BJP Official Website Hacked : भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच हैकर्स ने शनिवार को मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ऑफिशियल वेबसाइट को हैक कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हैकर्स ने बीजेपी की राष्ट्रीय वेबसाइट को भी हैक करने की कोशिश की है।

एमपी BJP की ऑफिशियल वेबसाइट हैक

खबर है कि बताया कि पार्टी की एमपी की वेबसाइट पर सुबह कुछ यूजर्स ने जाकर देखा तो उस पर पाकिस्तान ऑपरेशन का नाम लिखा हुआ आ रहा था। हालांकि अभी वेबसाइट पर भारतीय जनता पार्टी और 404 लिखा हुआ आ रहा है। बीजेपी आईटी सेल को वेबसाइट हैक होने की जानकारी जैसे ही मिली, टीम ने इसे ठीक करने का काम शुरू कर दिया। बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि सुबह वेबसाइट हैक होने की जानकारी मिली थी। टीम ने जानकारी मिलते ही इसे रिस्टोर कर लिया है। हालांकि अग्रवाल ने पार्टी की राष्ट्रीय वेबसाइट हैक होने की बात से इनकार किया।

वेबसाइट पर 'ऑपरेशन बुनयान-अल-मरसूस' लिखा

वेबसाइट के होमपेज पर यू हैव बीन हैक्ड पीएफए साइबर फोर्स लिखा हुआ नजर आ रहा था। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि वेबसाइट किसने हैक की है। हैक की गई वेबसाइट पर 'ऑपरेशन बुनयान-अल-मरसूस' का जिक्र प्रॉमिनेंटली दिखा।इस ऑपरेशन का नाम अरबी भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ है 'शीशे से बनी मजबूत दीवार'। इस ऑपरेशन के बारे में पाकिस्तान की तरफ से भी बयान सामने आया था।

2019 में भी हुई थी पार्टी की वेबसाइट हैक

भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट को मार्च 2019 में भी हैक किया गया था। तब हैकर ने वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक मीम शेयर करके कई अपशब्द भी लिखे थे।2019 में करीब दोपहर साढ़े ग्यारह बजे बीजेपी की आधिकारिक वेबसाइट www.bjp.org को खोला गया, तो इसमें पहले कुछ आपत्तिजनक सामग्रियां देखी गईं थी। हालांकि, बाद में साइट डाउन हो गई और एरर का मैसेज दिखने लगा।

Raed More:-मोदी सरकार का बड़ा फैसला : सेना प्रमुख को मिली पूरी टेरिटोरियल आर्मी को तैनात करने की शक्ति

Watch Now:-Nation Mirror पर बोले सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल जी. डी. बक्शी  

संबंधित सामग्री

भोपाल नगर निगम की बैठक में जनहित के मुद्दे गायब, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव

राज्य

भोपाल नगर निगम की बैठक में जनहित के मुद्दे गायब, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव

भोपाल में बारिश से सड़कों की हालत खराब हुई है। नगर निगम की बैठक में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा नहीं होने का विपक्ष ने आरोप लगाया है।

15 August Special Paratha,10 मिनट में बिना रंग के बनाएं ये खास 'तिरंगा पराठा'

लाइफ स्टाइल

15 August Special Paratha,10 मिनट में बिना रंग के बनाएं ये खास 'तिरंगा पराठा'

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय घरों में तिरंगा पराठा बनाने की विधि बहुत प्रचलित है, जो देखने में आकर्षक और खाने में स्वादिष्ट होता है।

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

सनातन

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उज्जैन में बाबा महाकाल को तिरंगे के रंग में त्रिपुंड और रजत आभूषणों से सजाया गया, जिसमें धार्मिक आस्था और राष्ट्रभक्ति का संगम दिखा।

MP में फिर बदला मौसम, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

MP में फिर बदला मौसम, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में मानसून ने फिर से दस्तक दी है, 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी का सिस्टम इस बारिश का कारण बताया गया है।

भारतीय सेलिब्रिटीज ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

मनोरंजन

भारतीय सेलिब्रिटीज ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

भारत ने 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, जिसमें अनुपम खेर, अक्षय कुमार, और अन्य सेलिब्रिटीज ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.