Bijapur: नक्सलियों ने पूर्व सरपंच का मर्डर कर सड़क पर फेंका शव

bijapur-naxalites-murder-former-sarpanch

Bijapur: नक्सलियों ने पूर्व सरपंच का मर्डर कर सड़क पर फेंका शव

bijapur नक्सलियों ने पूर्व सरपंच का मर्डर कर सड़क पर फेंका शव

Bijapur naxalites murder former sarpanch: इलाके में भारी दहशत

bijapur naxalites murder former sarpanch: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बार फिर नक्सल हिंसा की खौफनाक तस्वीर सामने आई है। नक्सलियों ने मोदकपाल थाना क्षेत्र के चिन्नाकोडेपाल गांव में पूर्व सरपंच विजय जव्वा की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सलियों ने शव को गांव के रास्ते पर फेंक दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण सहमे हुए हैं।

लगातार कार्रवाई से बौखलाए नक्सली

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ महीनों से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। बीजापुर जिले में अब तक कई बड़े नक्सली मुठभेड़ हुए हैं, जिसमें दर्जनों नक्सली मारे गए हैं। इस दबाव की वजह से नक्सली लगातार बौखलाए हुए हैं और अब ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को निशाना बना रहे हैं।

घर में घुसकर की निर्मम हत्या

पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात नक्सली पूर्व सरपंच विजय जव्वा के घर पहुंचे। नक्सलियों ने धारदार हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी और शव को गांव के रास्ते पर फेंक दिया ताकि इलाके में दहशत फैलाई जा सके। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया है।

ग्रामीणों पर मुखबिरी का आरोप

बीजापुर जिले में नक्सली अक्सर ग्रामीणों पर पुलिस और सुरक्षा बलों को जानकारी देने यानी मुखबिरी का आरोप लगाकर उन्हें निशाना बना रहे हैं। इससे इलाके में डर का माहौल और गहरा गया है। चिन्नाकोडेपाल गांव की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल इलाके में पहुंच गए हैं। नक्सलियों की तलाश में गांव और जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Watch Now :- अब महिलाएं कर सकेंगी नाइट शिफ्ट! MP सरकार ने दी बड़ी राहत, मॉल-फैक्ट्री में रात में काम की इजाजत"

Read More :-  समय से पहले लोन चुकाने पर नहीं लगेगा चार्ज: RBI का बड़ा फैसला 2026 से लागू

 

संबंधित सामग्री

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

सनातन

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

26 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, बिज़नेस, नौकरी, प्यार, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।