CM नीतीश की कैबिनेट बैठक: युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोला

bihar-cm-nitish-kumar-cabinet-meeting-1-crore-jobs-youth

CM नीतीश की कैबिनेट बैठक: युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोला

cm नीतीश की कैबिनेट बैठक युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोला

CM Nitish jobs youth: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक मंत्रिमंडल ने 41 एजेंडों पर मुहर लगाई। नए साल पर नीतीश सरकार ने युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोल दिया है। 

कृषि विभाग में 694 पदों पर बहाली

कैबिनेट बैठक में कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर 694 पदों पर बहाली की स्वीकृति की गई। डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में 200 पदों पर भर्ती की स्वीकृति की गई। 

CM Nitish jobs youth: कितने पदों पर भर्ती?

कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लिए गए। नीतीश सरकार ने कृषि विभाग में विभिन्न पदों के 534 पद और पौध संरक्षण निरीक्षक के 160 पद यानी कुल 694 पदों के सृजन, पुनर्गठन की स्वीकृति दी। वहीं, मुंबई में बिहार भवन के निर्माण के लिए 314 करोड़ 20 लाख 59000 की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। शिक्षा विभाग के जन शिक्षा निदेशालय में विभिन्न पदों के 9 पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की गई।  CM नीतीश की कैबिनेट बैठक

बैठक के अहम फैसले

  • झारखंड के साथ सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर MOU, 7.75 मिलियन एकड़ फीट जल में से 5. 75 मिलियन एकड़ फीट बिहार को और 2 मिलियन एकड़ फीट झारखंड को पानी मिलेगा
  • दरभंगा हवाई अड्डा के पास लॉजिस्टिक पार्क एवं कार्गो हब निर्माण के लिए 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण किए जाने के लिए 138 करोड़ 82 लाख 88 हजार की स्वीकृति 
  • बिहार अधिवक्ता कल्याण न्यास समिति को सहायता हेतु एक मोस्ट 30 करोड रुपए राशि दिए जाने की स्वीकृति
  • राज्य के 13 काराओं में नए सिरे से 9073 CCTV कैमरा लगाए जाने की स्वीकृति दी गई। इसमें 155 करोड़ 38 लाख 36 हजार 153 रुपए का खर्चा होगा। 

रोहतास वालों को सौगात

CM Nitish jobs youth: कैबिनेट बैठक में रोहतास वालों को सौगात दी गई। रोहतास में सीमेंट फैक्ट्री लगाई जाएगी। इसके लिए 107 करोड़ 32 लाख की स्वीकृति दी गई। डालमिया सीमेंट लिमिटेड बंजारी रोहतास का विस्तार होगा। 594 कुशल कामगारों का नियोजन होगा। राजवंशी नगर और शास्त्री नगर पटना में आवासीय औक गैर आवासीय रूप में पुनर्विकास हेतु मास्टर प्लान निर्माण के लिए परामर्शी को 1 करोड़ 59 लाख 30000 भुगतान की स्वीकृति।

संबंधित सामग्री

Spiritual Symbols IN Dream: अगर आपके सपने में ये चीजे देखी, तो आप पर है भगवान शिव की कृपा!

सनातन

Spiritual Symbols IN Dream: अगर आपके सपने में ये चीजे देखी, तो आप पर है भगवान शिव की कृपा!

सपने में भगवान शिव, शिवलिंग, नाग, त्रिशूल या रुद्राक्ष दिखने पर जीवन में सकारात्मक बदलाव और आध्यात्मिक प्रगति के संकेत होते हैं।

Khalnayak Returns Teaser Out:

मनोरंजन

Khalnayak Returns Teaser Out: 'खलनायक रिटर्न्‍स' का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट..

The teaser for 'Khalnayak Returns', the sequel to the 1993 hit 'Khalnayak', has been released. Sanjay Dutt returns as the notorious 'Ballu', with the film sparking excitement and nostalgia among fans.

मऊ में भयानक सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश

मऊ में भयानक सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

यूपी के मऊ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ।

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

उत्तराखंड

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

UBSE ने 10वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% पास प्रतिशत के साथ 2026 का परिणाम घोषित किया। बागेश्वर दोनों कक्षाओं में टॉप पर रहा।

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

ग्वालियर हाईकोर्ट में महिला ने पति के खिलाफ गलत सबूत पेश कर तलाक प्राप्त किया, ननद को पति की पत्नी बताते हुए कोर्ट को गुमराह किया।