CM नीतीश का मरीजों को तोहफा, PMCH में 90 अतिरिक्त बेड बढ़ाने की घोषणा

bihar-cm-nitish-kumar-announces-90-additional-beds-in-pmch

CM नीतीश का मरीजों को तोहफा, PMCH में 90 अतिरिक्त बेड बढ़ाने की घोषणा

cm नीतीश का मरीजों को तोहफा pmch में 90 अतिरिक्त बेड बढ़ाने की घोषणा

CM Nitish PMCH Beds: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होली पर महिला मरीजों को तोहफा दिया है। महिला मरीजों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसलिए उन्होंने बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि बिहार में बेहतर स्वास्थ्य के लिए मुख्यमंत्री नीतीश की सरकार लगातार विस्तार कार्य कर रही है इसके लिए NDA सरकार की तरफ से पुनर्विकास योजना के तहत हर राज्य के लगभग सभी अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। 

PMCH में 90 अतिरिक्त बेड बढ़ाने की घोषणा

महिलाओं को तोहफा

CM नीतीश कुमार ने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए 90 अतिरिक्त बेड बढ़ाने की घोषणा की है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि PMCH में इलाज करवाने आने वाली महिलाओं को हाईटेक इलाज की सुविधा दी जायेगी। प्रसव, स्त्री रोग संबंधी सर्जरी और अन्य जटिल उपचार के लिए बेहतर सुविधा दी जाएगी। 

2 अस्पताल टावर का निर्माण

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बेड बढ़ने से न केवल इलाज आसान होगा, बल्कि मरीजों को बेहतर निगरानी और देखभाल भी मिल सकेगी। इसके अलावा महिला वार्ड में साफ सफाई का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। हाल ही में PMCH में सुविधा विस्तार के तहत 1117 बेड वाले 2 अस्पताल टावर का निर्माण किया गया है।

[caption id="attachment_138180" align="alignnone" width="1161"]1117 बेड वाले 2 अस्पताल टावर का निर्माण होगा 1117 बेड वाले 2 अस्पताल टावर का निर्माण होगा[/caption]

CM Nitish PMCH Beds:2029 तक लक्ष्य 

वहीं विभाग ने 2029 तक PMCH में चल रहें सभी विकास और विस्तार कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही PMCH में इलाज के लिए रेफर किये गये गंभीर मरीजों के लिए बेहतर उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस के उतरने की व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। उम्मीद है कि आने वाले एक-2 महीने में इसको चालू कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश का संकल्प अब बिहारवासियों को किसी प्रकार के इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही बिहार बेहतर शिक्षा, उद्योग और स्वास्थ्य सुविधा में दिन-प्रतिदिन उन्नति कर रहा है।

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।