अस्पतालों का जीर्णोद्धार करने के लिए हेमंत सरकार का बड़ा कदम

big-step-of-hemant-government

अस्पतालों का जीर्णोद्धार करने के लिए हेमंत सरकार का बड़ा कदम

अस्पतालों का जीर्णोद्धार करने के लिए हेमंत सरकार का बड़ा कदम

Big step of Hemant government: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए झारखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. मुख्यमंत्री अस्पताल कायाकल्प योजना के तहत राज्य के सभी सदर अस्पतालों के जीर्णोद्धार को मंजूरी दी गई. इस योजना के तहत कई अस्पतालों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे राज्य में स्वास्थ्य अवसंरचना को नया आयाम मिल सकता है.

[caption id="attachment_134140" align="alignnone" width="1187"]हेमंत सरकार का बड़ा कदम हेमंत सरकार का बड़ा कदम[/caption]

स्थानीय स्तर पर मिलेगा उन्नत इलाज

इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने गोड्डा सदर अस्पताल के लिए 4.05 करोड़ रुपये और सदर अस्पताल दुमका के लिए 5.26 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है. बता दें की इस राशि से इन अस्पतालों में भवन सुधार, आधुनिक सुविधाओं का विस्तार और मरीजों के लिए बेहतर उपचार की व्यवस्था की जाएगी.

राजधानी रांची के सदर अस्पताल में बोन मैरो स्टेम सेल ट्रांसप्लांट यूनिट की स्थापना के लिए 6 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. इस आधुनिक यूनिट की स्थापना से राज्य के गंभीर मरीजों को बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी. और इलाज स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो पाएगा.

Big step of Hemant government: धनबाद के मेडिकल कॉलेज में भी होगा विकास

इसके साथ झारखंड सरकार की धनबद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में नए पीजी ब्लॉक के विस्तार के लिए 24.95 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं. इस धनराशि से कॉलेज में एडवांस OPD ब्लॉक स्थापित किए जाएंगे. OPD के लिए जी प्लस थ्री, जी प्लस फोर और जी प्लस फाइव की तीन नई बिल्डिंग बनाई जाएगी.

मेडिकल कॉलेज के लिए 150 करोड़ की राशि

Big step of Hemant government: पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में मशीन और उपकरणों की खरीदी के लिए 150 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है. आयुष्मान भारत इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम के तहत भी सरकार ने कई निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है. राज्य सरकार के इन फैसलों की वजह से गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित किए जाएंगे, जिससे पॉजिटिव कदम माना जा रहा है.

संबंधित सामग्री

Rakesh Bedi Received Bonus: धुरंधर में राकेश बेदी के एक्टिंग से इम्प्रेस हुए मेकर्स, 1 करोड़ का दिया बोनस!

मनोरंजन

Rakesh Bedi Received Bonus: धुरंधर में राकेश बेदी के एक्टिंग से इम्प्रेस हुए मेकर्स, 1 करोड़ का दिया बोनस!

Rakesh Bedi's portrayal in 'धुरंधर' earns him widespread acclaim and a bonus from the filmmakers for his memorable role.

प्रतिभा ने 500 में से 499 अंक लाकर प्रदेश में किया टॉप, CM डॉ मोहन ने 1 लाख की राशि से किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

प्रतिभा ने 500 में से 499 अंक लाकर प्रदेश में किया टॉप, CM डॉ मोहन ने 1 लाख की राशि से किया सम्मानित

मध्य प्रदेश की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में 499 अंक प्राप्त करके प्रदेश में टॉप किया। उन्हें भोपाल में ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि दी गई।

राजस्थान से गर्म हवाएं, मध्यप्रदेश में तापमान 43 डिग्री पार

मध्य प्रदेश

राजस्थान से गर्म हवाएं, मध्यप्रदेश में तापमान 43 डिग्री पार

राजस्थान की गर्म हवाओं ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़ा दिया है। 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी, गर्मी से बचने के लिए विशेष सावधानियां जरूरी।

चुनावी समर में हुगली में पीएम मोदी का नौका सफर, शेयर कीं खास तस्वीरें

देश-विदेश

चुनावी समर में हुगली में पीएम मोदी का नौका सफर, शेयर कीं खास तस्वीरें

बंगाल चुनाव के बीच पीएम मोदी ने हुगली नदी में बोटिंग की। गंगा को बंगाल की आत्मा बताया, नाविकों और लोगों से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं।

4 मई को बंगाल में बीजेपी: अमित शाह का बड़ा दावा, 152 में 110 सीटों का अनुमान

देश-विदेश

4 मई को बंगाल में बीजेपी: अमित शाह का बड़ा दावा, 152 में 110 सीटों का अनुमान

अमित शाह ने बंगाल चुनाव 2026 में 110 सीटों का दावा किया। बोले- भय खत्म होगा, भरोसा बढ़ेगा। पहले चरण की वोटिंग पर बड़ा बयान।