Big News MP Hindi: श्मशान घाट से गायब अस्थियां, मौके पर मिला तांत्रिक पूजा का सामान

big-news-mp-hindi-trending-news-hindi

Big News MP Hindi: श्मशान घाट से गायब अस्थियां, मौके पर मिला तांत्रिक पूजा का सामान

By:

Ranu

big news mp hindi श्मशान घाट से गायब अस्थियां मौके पर मिला तांत्रिक पूजा का सामान

Big News MP Hindi: शिवपुरी जिले के बैराड़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.यहा श्मशान घाट से 2 महिलाओं की अस्थियां गायब हो गई. मामले का खुलासा तब हुआ जब दोनों ही महिलाओं के परिजन अस्थियां संचय करने के लिए श्मशान घाट पहुंचे, तो देखा कि यहां से दोनों ही महिलाओं की अस्थियां गायब हो गईं हैं. मौके पर तंत्र क्रिया वाली चीजें मांस के टुकड़े, पुतला, नीबू और शराब की बोतलें मिलीं है. परिजनों ने इस मामले में थाने में दर्ज शिकायत दर्ज कराई है.

Read More- Weather Update Hindi : देशभर में बारिश का रौद्ररूप, MP में बेतवा-नर्मदा ओवरफ्लो, यूपी में 5, राजस्थान में 4 की मौत

मुक्तिधाम से अस्थियां गायब

बता दे बैराड़ कस्बे में दो महिलाओं की एक ही दिन मृत्यु हो गई थी. इसके बाद परिजनों ने दोनों का बैराड़ नगर के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया. इसके बाद रविवार को परिजन मुक्तिधाम में अस्थि संजय के लिए पहुंचे, तो दोनों ही महिलाओं की अस्थियों से सिर और पैर सहित अन्य अस्थियां गायब मिली

Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग

Big News MP Hindi: मौके पर मिली तांत्रिक सामग्री

परिजन मुक्तिधाम में अस्थि संजय के लिए पहुंचे, तो दोनों ही महिलाओं की अस्थियों से सिर और पैर सहित अन्य अस्थियां गायब मिली.मौके पर तंत्र क्रिया की सामग्री दो शराब की बोतल, अंडे, दो सिगरेट की डिब्बी, मांस के टुकड़े, मिठाई, नमकीन, नीबू, सिंदूर, महावर, काले उड़द, दही, मिट्टी के खपरे और आटे का पुतला पड़ा मिला.

Big News MP Hindi:परिजनों ने थाने दर्ज कराई शिकायत

मृतक महिलाओं के परिजनों ने श्मशान घाट से अस्थियां गायब हो जाने की शिकायत पुलिस थाना बैराड़ में दर्ज कराई है. वहीं इस मामले में शमशान घाट के चौकीदार के बेटे का कहना था कि "उसने मुक्तिधाम में महिला और पुरुष को घूमते हुए देखा." इस प्रकार की तांत्रिक विद्या होने से पूरा नगर दहशत में है.

संबंधित सामग्री

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

राज्य

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

भोपाल के जीजी फ्लाईओवर जिसे हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर का नाम दिया गया, में गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

राज्य

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर के ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में छापेमारी की, कई विदेशी महिलाओं सहित लोग हिरासत में लिए गए।

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

देश-विदेश

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

कोलंबिया के चोको डिपार्टमेंट में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। USGS के अनुसार, गहराई 107 किमी थी, पर सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

राज्य

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

15 अगस्त के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में पुलिस विशेष अलर्ट पर है।