आज से तेज़ दौड़ेंगी ट्रेनें, 18 गाड़ियों की नई समय-सारणी लागू

bhopal-railway-new-timetable-train-speed-increase

आज से तेज़ दौड़ेंगी ट्रेनें, 18 गाड़ियों की नई समय-सारणी लागू

आज से तेज़ दौड़ेंगी ट्रेनें 18 गाड़ियों की नई समय-सारणी लागू

नए साल की शुरुआत के साथ ही रेल यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है. 01 जनवरी से भोपाल मंडल में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ा दी गई है. जिसके चलते कई गाड़ियों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। इस बदलाव का सीधा फायदा यात्रियों को कम यात्रा समय के रूप में मिलेगा ।

भोपाल, रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर पर असर

रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह नई समय-सारणी भोपाल, रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर पहुंचने और यहां से चलने वाली ट्रेनों पर लागू होगी। कुल 18 ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव किया गया है भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें अब पहले की तुलना में तेज़ गति से दौड़ेंगी जिससे यात्रियों को 5 से 10 मिनट तक का समय लाभ होगा । Also Read-2025 में बदले MP के कई शहरों नाम.. 2026 में भी बदलेंगे कई नाम

 बढ़ी ट्रेनों की औसत गति

पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक अभी तक ट्रेनों की औसत गति 90 से 100 किमी प्रति घंटा थी, जिसे अब बढ़ाकर 110 से 130 किमी प्रति घंटा कर दिया गया है । रेलवे का मानना है कि इससे न सिर्फ यात्रा समय घटेगा बल्कि ट्रेनों की समयपालन क्षमता भी बेहतर होगी । Also Read-साल के आखिरी दिन भारत में ठंड का कहर: कश्मीर में बर्फबारी, दिल्ली में फ्लाइट्स प्रभावित

  इन ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव

प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली 9 ट्रेनों के समय में 5 से 10 मिनट का परिवर्तन किया गया है. इनमें शामिल हैं
  • भोपाल–रीवा
  • भोपाल–डॉ. अंबेडकर नगर
  • भोपाल–जोधपुर
  • रानी कमलापति–रीवा
  • भोपाल–ग्वालियर एक्सप्रेस
  • भोपाल–जयपुर
  • रानी कमलापति–पुणे
  • रानी कमलापति–अगरतला स्पेशल

गंतव्य स्टेशन पर भी बदला समय

गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने वाली कुछ ट्रेनों के समय में भी आंशिक बदलाव किया गया है
  • रानी कमलापति–रीवा
  • भोपाल–इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस
  • कटनी–बीना–बिलासपुर–भोपाल
  • ग्वालियर–बीना
  • कोटा–बीना
 मध्यवर्ती स्टेशनों पर भी बदलाव
मध्यवर्ती स्टेशनों पर रुकने वाली कई ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है इनमें प्रमुख ट्रेनें हैं
  • बिलासपुर–इंदौर
  • दरभंगा–मैसूर
  • सहरसा–बेंगलुरु
  • पटना–बेंगलुरु
  • हज़रत निज़ामुद्दीन–कन्याकुमारी
  • प्रयागराज छिवकी–इटारसी
  • भोपाल–इटारसी
उदाहरण के तौर पर, इटारसी स्टेशन पर एक ट्रेन अब 12:35 की बजाय 12:20 बजे पहुंचेगी इसके अलावा, संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर भी भगत की कोठी–काचीगुडा, बिलासपुर–इंदौर और दाहोद–भोपाल ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है ।
  रेलवे अधिकारियों का क्या कहना है?
पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया
 भोपाल मंडल की अधिकांश ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है और उसी के अनुरूप समय-सारणी में बदलाव किया गया है। सभी संबंधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले नई समय-सारणी की जानकारी स्टेशन, अधिकृत वेबसाइट, रेल मदद 139 या ऑनलाइन माध्यम से अवश्य जांच लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके ।

संबंधित सामग्री

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन बने हरजीत ग्रेवाल ,किसान आंदोलन के वक्त सुर्खियों में आए

राज्य

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन बने हरजीत ग्रेवाल ,किसान आंदोलन के वक्त सुर्खियों में आए

पंजाब BJP के सीनियर नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन बनाया गया है। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा।

उत्तराखंड में युवक ने अपनी 95 साल की नानी के साथ किया रेप, फिर दबाया गला

जुर्म गाथा

उत्तराखंड में युवक ने अपनी 95 साल की नानी के साथ किया रेप, फिर दबाया गला

उत्तराखंड के रुड़की में एक युवक पर नशे में धुत होकर अपनी 95 वर्षीय नानी के साथ रेप और हत्या की कोशिश का आरोप है।

CM धामी ने युवा अग्निवीर संवाद में भाग लिया, बोले - बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी

राज्य

CM धामी ने युवा अग्निवीर संवाद में भाग लिया, बोले - बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा अग्निवीर संवाद में भाग लेते हुए नकल विरोधी कानून और 34000 युवाओं को नौकरियां देने की जानकारी दी।

CM योगी ने शामली में 581 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कांवड़ियों से हुड़दंग न करने की अपील

राज्य

CM योगी ने शामली में 581 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कांवड़ियों से हुड़दंग न करने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली में 581 करोड़ रुपये की लागत से 89 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और विपक्ष पर निशाना साधा।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, यात्रा रोकी

राज्य

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, यात्रा रोकी

लगातार भारी बारिश से केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है।