BHOPAL: 13 साल बाद भी शुरू नहीं हो सका फार्मेसी भवन, ये है वजह

bhopal-pharmacy-building-homeopathic-medical-college

BHOPAL: 13 साल बाद भी शुरू नहीं हो सका फार्मेसी भवन, ये है वजह

bhopal 13 साल बाद भी शुरू नहीं हो सका फार्मेसी भवन ये है वजह

होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के लिए बनाया गया था भवन

Homeopathic Medical College: राजधानी भोपाल में 13 साल पहले शासकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के लिए फार्मेसी भवन बनवाया गया था, लेकिन यह अब तक शुरू नहीं हो सका है। भवन की कुल लागत 5 करोड़ रुपये थी, जिसमें केंद्र सरकार ने 2 करोड़ और राज्य सरकार ने 3 करोड़ रुपये दिए थे।

उपकरणों की खरीद न होने से निर्माण कार्य अधूरा

यह भवन वर्ष 2012 में दवा निर्माण के उद्देश्य से बनाया गया था। हालांकि, आवश्यक उपकरणों की खरीदी और इंस्टॉलेशन के बिना भवन शुरू नहीं हो सका है। अब यह भवन जर्जर स्थिति में पहुँच रहा है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, फार्मेसी भवन में हर्बल ग्राइंडर, डोजिंग यूनिट, ड्रग टेस्टिंग मशीनें और पैकिंग सिस्टम जैसी विशेष मशीनों की आवश्यकता है। देश में ऐसी मशीनें बनाने वाली कंपनियों की संख्या बहुत कम है, जिससे खरीदी प्रक्रिया में वर्षों का विलंब हुआ।

Homeopathic Medical College: खरीदी प्रक्रिया अटकी

पहले यह स्पष्ट नहीं था कि उपकरणों की खरीदी आयुष विभाग करेगा या मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सप्लाई कॉरपोरेशन। वर्ष 2019 में कॉरपोरेशन ने पीछे हटते हुए कहा कि आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति के लिए कंपनियां उपलब्ध नहीं हैं। इसके बाद निर्णय लिया गया कि उपकरणों की खरीदी आयुष संचालनालय करेगा, लेकिन यह प्रक्रिया भी अटकी रही। अब इसे दोबारा कॉरपोरेशन के जरिए शुरू करने की तैयारी हो रही है।

Homeopathic Medical College: इनका कहना है

कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि जैसे ही आवश्यक उपकरण उपलब्ध होंगे, फार्मेसी भवन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास जारी हैं ताकि भवन जल्द से जल्द सक्रिय हो सके। Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

संबंधित सामग्री

आज का राशिफल 23 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जानें किसका दिन रहेगा शानदार

सनातन

आज का राशिफल 23 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जानें किसका दिन रहेगा शानदार

23 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत

मध्य प्रदेश में अशोक वर्णवाल नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त

राज्य

मध्य प्रदेश में अशोक वर्णवाल नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को दी बधाई। वर्णवाल पहले कई महत्वपूर्ण विभागों में सेवा दे चुके हैं।

सीएम डॉ. मोहन ने किया इंटरनेशनल क्रिकेटर क्रांति का सम्मान, कहा- &quotहमारी बेटियां किसी से कम नहीं&quot

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया इंटरनेशनल क्रिकेटर क्रांति का सम्मान, कहा- "हमारी बेटियां किसी से कम नहीं"

मध्यप्रदेश की क्रिकेटर क्रांति गौड़ को लॉर्ड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने 5 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की।

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

राज्य

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों की सुविधा के लिए हर विधानसभा में कृषि यंत्र किराया शॉप्स खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात

राज्य

सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात

मध्यप्रदेश में बलराम कृषि महोत्सव के आयोजन की घोषणा, किसानों के लिए नवाचार और तकनीकी जानकारी पर जोर।