भोपाल में पकड़ा 25 टन मांस, हिंदू संगठनों ने की तोड़फोड़, गोमांस होने का शक

bhopal-25-tons-meat-seized-hindu-groups-vandalism-beef-suspicions

भोपाल में पकड़ा 25 टन मांस, हिंदू संगठनों ने की तोड़फोड़, गोमांस होने का शक

भोपाल में पकड़ा 25 टन मांस हिंदू संगठनों ने की तोड़फोड़ गोमांस होने का शक

Bhopal meat seizure beef: भोपाल में गौ तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। 17 दिसंबर की रात करीब 12 बजे जहांगीराबाद पुलिस मुख्यालय के ठीक सामने बजरंग दल, हिंदू उत्सव समिति, संस्कृति बचाओ मंच और अन्य हिंदू संगठनों ने एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक की तलाशी ली तो अंदर से करीब 25 टन मांस के पैकेट बरामद हुए, जिन्हें संगठनों ने गोमांस बताया। 

25 टन मांस बरामद

बता दे कि, हिंदू संगठनों को सूचना मिली थी की गोमांस की तस्करी की जा रही है। इसके बाद हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे और ट्रक को घेर लिया। तलाशी ली तो 25 टन मांस बरामद हुआ। कार्यकर्ताओं ने ट्रक ड्राइवर  फैजान उर्फ नावेद को पकड़ लिया, और पुलिस के हवाले कर दिया।   [caption id="attachment_123023" align="alignnone" width="493"]25 टन मांस के पैकेट बरामद 25 टन मांस के पैकेट बरामद[/caption]

Bhopal meat seizure beef: ड्राइवर हिरासत में

गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम और तस्करों को फांसी दो जैसे नारे लगाए और ट्रक में तोड़फोड़ की, जबकि मांस के सैंपल पशु चिकित्सालय भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट्स आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ड्राइवर को थाने ले गई। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है। 

 गो तस्करी की 8वीं घटना

वहीं बजरंग दल के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने पुलिस मुख्यालय के बाहर ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद गोपालक हैं, यदुवंशी हैं। उसके बावजूद भोपाल में, जहां सचिवालय और सभी मंत्री निवास हैं, वहां पर गो तस्करी की 8वीं घटना है। यह शर्मनाक है। इसके पीछे प्रशासन का खुफिया तंत्र फेल है। हमारा उनसे निवेदन हैं कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, वरना हिंदू समाज को रोड पर आंदोलन करेगा। हिंदू संगठनों

जांच में लगी पुलिस

Bhopal meat seizure beef: मध्य प्रदेश में गोहत्या पर सख्त कानून होने के बावजूद भोपाल में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। संगठनों के मुताबिक, यह PHQ के सामने आठवीं घटना है। पिछली घटनाओं में भी ट्रकों से मांस या जीवित गौवंश बरामद हुए थे, लेकिन दोषियों को सजा नहीं मिली। प्रदेश में 2025 में अब तक 150 से ज्यादा गो तस्करी के केस सामने आ चुके हैं, जिनमें भोपाल का हिस्सा 10% से ज्यादा है। वहीं पुलिस का कहना है कि वे CCTV फुटेज और अन्य सुरागों से जांच कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में आयोजित ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का समापन हुआ, जिसमें 'भोपाल घोषणा पत्र' को अपनाया गया। इससे सांस्कृतिक सहयोग और विरासत संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।