BETUL NEWS: शराब ठेकेदार के गुर्गों की गुंडागर्दी, नगर परिषद अध्यक्ष के भतीजे का अपहरण कर की पिटाई

betul-news-15

BETUL NEWS: शराब ठेकेदार के गुर्गों की गुंडागर्दी, नगर परिषद अध्यक्ष के भतीजे का अपहरण कर की पिटाई

betul news शराब ठेकेदार के गुर्गों की गुंडागर्दी नगर परिषद अध्यक्ष के भतीजे का अपहरण कर की पिटाई

BETUL NEWS: बैतूल, जिले के घोड़ाडोंगरी में शराब माफियाओं के बढ़ते दबदबे का ताजा मामला सामने आया है। नगर परिषद अध्यक्ष मीरावंती नंदकिशोर उइके के भतीजे निकेश उइके के साथ शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि अपहरण कर उसे बगडोना ले जाकर दोबारा पीटा। यह पूरी घटना घोड़ाडोंगरी शराब दुकान पर एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने को लेकर हुए विवाद के बाद सामने आई।

[caption id="attachment_85216" align="alignnone" width="300"]BETUL NEWS BETUL NEWS[/caption]

BETUL NEWS: शराब बेचे जाने को लेकर हुए विवाद के बाद सामने आई

निकेश उइके ने बताया कि वह  अपने जीजा को लेने रात 11:30 बजे रेलवे गेट पहुंचा था। उसी दौरान शराब दुकान पर कर्मचारियों और कुछ स्थानीय लोगों के बीच शराब की कीमतों को लेकर विवाद हो रहा था। जब निकेश मौके पर पहुंचा और स्थिति देखने लगा, तो ठेकेदार के कर्मचारियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। उसे बोलेरो वाहन की बोनट पर भी पीटा गया और फिर अपहरण कर बगडोना ले जाया गया, जहां एक कमरे में बंद कर फिर से उसकी पिटाई की गई।

BETUL NEWS: शुरू में अपहरण और एट्रोसिटी की धाराएं नहीं जोड़ी

पीड़ित के अनुसार, बाद में उसे पाथाखेड़ा पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां उससे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए। इस मामले में पाथाखेड़ा पुलिस ने शराब ठेकेदार के कर्मचारी मनीष शिवहरे सहित अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन शुरू में अपहरण और एट्रोसिटी की धाराएं नहीं जोड़ी गईं।

मामला दर्ज करने की मांग की

नगर परिषद अध्यक्ष मीरावंती उइके ने आरोप लगाया कि पुलिस अधूरी रिपोर्ट दर्ज कर रही है और आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी आम्रपाली डाहत को ज्ञापन सौंपकर संबंधित धाराएं बढ़ाने और ठेकेदार रितेश मालवीय पर भी मामला दर्ज करने की मांग की है।

BETUL NEWS: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इस कार्रवाई को लेकर विरोध जताया है।

पुलिस चौकी प्रभारी आम्रपाली डाहत ने जानकारी दी कि निकेश द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर मारपीट और अपहरण का मामला दर्ज किया गया है, और अब अपहरण व एट्रोसिटी की धाराएं भी जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।

मारपीट की घटनाएं आम होती जा रही

इस पूरे घटनाक्रम से यह स्पष्ट होता है कि घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में शराब माफियाओं के खिलाफ प्रशासनिक सख्ती की ज़रूरत है, क्योंकि एमआरपी से अधिक दर पर शराब बिक्री और विरोध करने वालों के साथ मारपीट की घटनाएं आम होती जा रही हैं।

संबंधित सामग्री

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

राज्य

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

राज्य

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का निर्देश दिया, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।