Couple Jumps Into Dam: ऐसी क्या मजबूरी थी?, पति-पत्नी ने डैम में कूदकर दी जान

betul-couple-suicide-dam-child-left-alone-love-marriage-tragedy

Couple Jumps Into Dam: ऐसी क्या मजबूरी थी?, पति-पत्नी ने डैम में कूदकर दी जान

couple jumps into dam ऐसी क्या मजबूरी थी पति-पत्नी ने डैम में कूदकर दी जान

डेढ साल के मासूम को सड़क किनारे छोड़ा, तीन साल पहले की थी लव मैरिज

betul couple suicide: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। मुलताई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बुकाखेड़ी डैम में एक युवा दंपती ने पानी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। इस हृदयविदारक घटना से पहले उन्होंने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को सड़क किनारे छोड़ दिया था। [caption id="attachment_107358" align="alignnone" width="300"]जहां लगाई छलांग जहां लगाई छलांग[/caption] Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

betul couple suicide: डैम में कूदकर दी जान

बैतूल जिले के मुलताई में दंपती अपने डेढ़ साल के बच्चे को छोड़कर डैम में कूद गए। महिला का शव पहले बरामद हुआ। पुलिस और गोताखोरों की टीम को काफी तलाश के बाद युवक का शव भी मिल गया है। शुभम करदाते (25) और रोशनी (22) ने साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों में विवाद होने लगे। शनिवार सुबह 9 बजे दोनों ने डेढ़ साल के बेटे को सड़क किनारे छोड़ा और बुकाखेड़ी बांध में कूद गए।

तीन साल की लव मैरिज का अंत

betul couple suicide: युवक ने कूदते देखा, पुलिस को बताया हतनापुर के रहने वाले मुन्ना परिहार ने दंपती को बांध में कूदते देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सर्चिंग शुरू करवाई। घटना के बाग ग्रामीणों ने बच्चे को अपने पास रख लिया है। परिजनों का कहना है कि दोनों का अक्सर विवाद होता था। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

betul couple suicide: झगड़े का कारण नहीं पता

पुलिस को रोशनी का शव मिला शुभम के चाचा दीपक पवार ने बताया कि परिवार में शुभम के माता-पिता हैं। बहन की शादी हो गई है। शुभम मजदूरी करता था। दोनों में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था, अभी पता नहीं चला है।SDRF की सर्चिंग में 3 घंटे बाद शव मिला थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया, सुबह 9.15 पर हमारे पास सूचना आई कि एक दंपती ने डैम में छलांग लगा दी है। हम नगरपालिका की टीम के साथ पहुंचे। एसडीआरएफ को भी सूचित किया। महिला का शव जल्द मिल गया जबकि पुरुष का शव 3 घंटे बाद मिला।फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है जिसके बाद ही सुसाइड की वजह सामने आ सकेगी. Read More:- मोबिक्विक के एप अपडेट: सिक्योरिटी चूक से रातों-रात लखपति बने लोग  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

जुर्म गाथा

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शिक्षिका की मौत से जुड़ी जांच में हत्या के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।