Bengali language in school curriculum Uttarakhand: बंगाली समाज को सीएम धामी की स...

bengali-language-curriculum-uttarakhand-cm-dhami

Bengali language in school curriculum Uttarakhand: बंगाली समाज को सीएम धामी की सौगात, बंगाली भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी

bengali language in school curriculum uttarakhand बंगाली समाज को सीएम धामी की सौगात बंगाली भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी

मुख्यमंत्री को सौंपी गई मांग, मिला सकारात्मक जवाब

Bengali language in school curriculum Uttarakhand: खबर उत्तराखंड के रुद्रपुर से है जहां विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र के माध्यम से बंगाली समाज की दो अहम मांगें रखी थीं। और वो मांग थी कि मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और बंगाली भाषा को शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करना। मुख्यमंत्री ने दोनों मांगों को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

हरिचाँद-गुरुचाँद स्मृति छात्रवृत्ति कोष को मिली मंजूरी

बतादें की विधायक शिव अरोरा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री धामी ने 'हरिचाँद-गुरुचाँद स्मृति छात्रवृत्ति कोष' की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी बंगाली छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करेगी। यह कोष बंगाली समाज को शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती प्रदान करेगा।

बंगाली समाज का ऐतिहासिक योगदान और संघर्ष

विधायक ने बताया कि बांग्लादेश विभाजन के समय बंगाली समाज के लोगों ने अपनी संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए इस्लामी कट्टरपंथियों के आगे झुकने से इनकार कर दिया। इसके चलते वे भारत में शरणार्थी बनकर आए और उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में बस गए। आज भी वे तराई के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

बंगाली भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की पहल

विधायक ने यह भी कहा कि बंगाली भाषा धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है, जबकि नई शिक्षा नीति 2020 मातृ भाषाओं को संरक्षित करने पर ज़ोर देती है। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने सचिव, विद्यालयी शिक्षा को निर्देशित किया है कि बंगाली भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की दिशा में शीघ्र कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की सराहना

Bengali language in school curriculum Uttarakhand: विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री धामी की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय न केवल बंगाली समाज को सम्मान देने वाला है, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विविधता को भी मजबूती देगा। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में सरकार और भी सकारात्मक निर्णय लेगी।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।