बीयू के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम

barkat-ullah-university-bhopal-madhya-pradesh-university

बीयू के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम

By:

Ranu

बीयू के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम

Barkat Ullah University: भोपाल बरकत उल्ला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छात्रों को डिग्रियां और उपाधी प्रदान की।

उपाधी लेने वाली 90 फीसदी बेटियां

कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में हुए दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के द्वारा विकसित भारत के निर्माण की महती जिम्मेदारी सौंपी है। शिक्षक इस दिशा में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करें। विकसित भारत के कर्णधार है। राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करते रहना छात्रों की जिम्मेदारी है। जिन्हें दीक्षांत मिला है उसमें 90 प्रतिशत बेटियां थीं। इसे देखकर लगता है कि बेटी बचाओ बेटा पढ़ाओ के लिए काम करना है। राज्यपाल ने कहा कि छात्रों ने आज जो प्रतिज्ञा सत्यं वद यानी सत्य बोलना है। पितृ देवो भव, मातृ देवो भव, आचार्य देवो भव की ली है, उसे जीवन में उतारेंगे तो जीवन में शांति और उन्नति मिलेगा। यह सिर्फ एक दिन के लिए 365 दिन याद कर उस पर अमल करते रहना है।

Read More- Manipur Governor House : राजभवन पर भीड़ ने किया पथराव, सुरक्षाकर्मी भागे

Barkat Ullah University: स्टूडेंट्स को निशुल्क उपाधि देगा विश्वविद्यालय

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि बरकत उल्ला विश्वविद्यालय पात्र छात्र-छात्राओ को निशुल्क उपाधि प्रदान करेगा। यादव ने कहा कि विद्यालय के बाद विश्वविद्यालय और इसके बाद नए जीवन की ओर प्रवेश शुरू होता है। इसके लिए वे सभी को बधाई देते हैं। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे।

छात्रों को को गोल्ड मेडल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किये गये। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों तथा संकायों में स्नातक, स्नातकोत्तर तथा अन्य उच्चतर एकेडमिक स्तरों पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। राज्यपाल व कुलाधिपति पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा कला, वाणिज्य, शारीरिक शिक्षा, शिक्षा, अभियांत्रिकी, तकनीकी शिक्षा, गृह विज्ञान ,जीव विज्ञान ,विधि ,विज्ञान, समाज विज्ञान सहित अन्य संकायों के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2022-23 की पीएचडी की उपाधियां मंच से प्रदान की गईं । कुलाधिपति द्वारा संकाय तथा विभाग अध्यक्षों द्वारा स्नातकोत्तर व स्नातक स्तर पर योग्य विद्यार्थियों को डिग्री व उपाधियां प्रदान की गई।

संबंधित सामग्री

मायावती की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को बसपा से निकाला

राज्य

मायावती की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को बसपा से निकाला

बसपा ने अपने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव के भांजे अनंत कुमार मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया।

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

राज्य

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की अगुवाई में महिलाओं ने 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें RPF बैंड ने भी प्रस्तुति दी।

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

लाइफ स्टाइल

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

हरियाली तीज पर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए पार्लर न जाकर घरेलू उपाय अपना सकती हैं. शहद, नारियल तेल, हल्दी और ओटमील का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए कौन-कौनसे बिल हुए पास

देश-विदेश

मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए कौन-कौनसे बिल हुए पास

संसद के मानसून सत्र का समापन विवादों के बीच हुआ। 19 बिल पास हुए, जिनमें एंटी पेपर लीक और टैक्सेशन बिल शामिल हैं।

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

राज्य

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

पंजाब में 454 फार्मेसी ऑफिसर पदों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है, अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी। याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा में धोखाधड़ी का आरोप लगाया।