Baran by election: बारां उपचुनाव में भाजपा का परचम लहराया, नगर परिषद व पंचायत सम...

baran-by-election

Baran by election: बारां उपचुनाव में भाजपा का परचम लहराया, नगर परिषद व पंचायत समिति दोनों सीटों पर जीत

baran by election बारां उपचुनाव में भाजपा का परचम लहराया नगर परिषद व पंचायत समिति दोनों सीटों पर जीत

Baran by election: बारां, राजस्थान। जिले में रविवार को हुए नगरीय निकाय और पंचायतीराज उपचुनावों के नतीजे सोमवार को घोषित किए गए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दोनों प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। नगर परिषद के वार्ड 13 और छीपाबड़ौद पंचायत समिति के वार्ड 6 में भाजपा ने कांग्रेस को हराया।

[caption id="attachment_86769" align="alignnone" width="300"]Baran by election Baran by election[/caption]

Baran by election: माला पहनाकर मुंह मीठा कराया

बारां नगर परिषद वार्ड 13 में भाजपा उम्मीदवार कौशल किशोर ने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश को 83 मतों से पराजित किया। कुल 1364 पंजीकृत मतदाताओं में से 736 ने मतदान किया। कौशल किशोर को 405 वोट मिले, जबकि मुकेश को 322 मत प्राप्त हुए। जीत की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजेता को माला पहनाकर मुंह मीठा कराया और जमकर जश्न मनाया।

Baran by election: केदारलाल को 1250 मत प्राप्त हुए

वहीं, छीपाबड़ौद पंचायत समिति के वार्ड 6 में भाजपा के हंसराज ने कांग्रेस के केदारलाल को 657 मतों से हराकर निर्णायक जीत हासिल की। इस वार्ड में कुल 6412 मतदाताओं में से 3212 ने मतदान किया था। हंसराज को 1907 वोट मिले, जबकि केदारलाल को 1250 मत प्राप्त हुए।

Baran by election: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी

दोनों क्षेत्रों में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। बारां नगर परिषद के लिए मतगणना जिला परिषद सभागार में और छीपाबड़ौद पंचायत समिति के लिए मतगणना छीपाबड़ौद एसडीएम कार्यालय में की गई। निर्वाचन विभाग ने दोनों स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी।

कार्यकर्ताओं में नया जोश देखा जा रहा है

चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और विजयी प्रत्याशियों का स्वागत करते हुए विजय उत्सव मनाया। स्थानीय नेतृत्व ने इस जीत को जनता के विश्वास का प्रतीक बताया और संगठन की मेहनत का परिणाम कहा।

भाजपा की इस जीत से जिले में पार्टी का मनोबल मजबूत हुआ है और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में नया जोश देखा जा रहा है।

संबंधित सामग्री

उत्तरप्रदेश में बारिश का तांडव, नदियां उफान पर, सड़कों पर चली नाव

राज्य

उत्तरप्रदेश में बारिश का तांडव, नदियां उफान पर, सड़कों पर चली नाव

उत्तरप्रदेश में बाढ़ के कारण 80 से अधिक गांव प्रभावित, गंगा और यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं, फर्रुखाबाद में 49 गांवों में बाढ़ आई।

नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य

राज्य

नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य

भोपाल के बोट क्लब में तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज, युवा खिलाड़ियों ने जल क्रीड़ा में कौशल दिखाया।

2027 नए अफसरों ने संभाली जिम्मेदारी, CM बोले- जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता

राज्य

2027 नए अफसरों ने संभाली जिम्मेदारी, CM बोले- जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता

बिहार में BPSC की 70वीं परीक्षा के जरिए 2027 नए अफसर नियुक्त किए गए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जॉइनिंग लेटर वितरित किए।

पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राज्य

पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पंजाब में अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम टेस्ट स्कोर! 198 पर ऑलआउट, हसन महमूद के 6 विकेट

खेल

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम टेस्ट स्कोर! 198 पर ऑलआउट, हसन महमूद के 6 विकेट

डार्विन में खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 198 रन बनाए, जो उनका इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे कम स्कोर है।