Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया, अबरार-हसरंगा की तकरार पर बवाल!

asia-cup-2025-pakistan-vs-sri-lanka-abrar-hasaranga-clash

Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया, अबरार-हसरंगा की तकरार पर बवाल!

asia cup 2025 पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया अबरार-हसरंगा की तकरार पर बवाल

SL vs PAK Asia Cup: सुपर-4 में 24वीं बार आमने-सामने होंगे पाकिस्तान और श्रीलंका!

पाकिस्तान की बल्लेबाजी...

पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मध्यक्रम ने संभाल लिया। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 24 रन और फखर जमान ने 17 रन, तलत हुसैन ने 32 रन की नाबाद और मौहम्मद नवाज 38 रन की नाबाद पारी खेली। टीम की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

श्रीलंका की बल्लेबाजी...

श्रीलंका की ओर से कमिंडू मेंडिस ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। उन्होंने 44 गेंदों पर संयमित पारी खेली। कप्तान चरिथ असलंका ने 20, जबकि कुसल परेरा और वानिंदू हसरंगा ने 15-15 रन जोड़े। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

पाकिस्तानी गेंदबाजों का जलवा...

पाकिस्तान के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। शाहीन शाह अफरीदी ने 3 विकेट झटके। हारिस रऊफ और तलत हुसैन को 2-2 विकेट मिले। वहीं अबरार अहमद ने भी एक अहम विकेट निकाला।

तलत हुसैन का ऑलराउंड शो...

तलत हुसैन ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले गेंदबाजी में 2 विकेट लिए और बाद में नाबाद 32 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

अबरार और हसरंगा की ऑन-फील्ड तकरार...

मैच में सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद और श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदू हसरंगा की तकरार की रही। अबरार ने हसरंगा को बोल्ड करने के बाद उन्हीं की तरह सेलिब्रेशन कर उन्हें चिढ़ाया। जवाब में हसरंगा ने भी कैच पकड़ने और विकेट लेने के बाद अबरार की स्टाइल कॉपी कर बदला लिया।

कप्तान सलमान और अबरार के बीच विवाद...

15वें ओवर में पाकिस्तान ने चमिका करुणारत्ने के खिलाफ रिव्यू लिया, जो गलत साबित हुआ। रिप्ले में बॉल बल्लेबाज के हाथ से लगकर उछली थी। इस वजह से पाकिस्तान ने एक रिव्यू गंवा दिया। इस पर कप्तान सलमान अली आगा अबरार अहमद से नाराज़ नजर आए।

सुपर-4 प्वाइंट्स टेबल की स्थिति....

इस जीत के बाद पाकिस्तान के 2 अंक हो गए और फाइनल की उम्मीदें कायम रहीं। वहीं श्रीलंका लगातार दो हार झेलकर लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गया। मौजूदा प्वाइंट्स टेबल में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के पास 2-2 अंक हैं। भारत का नेट रन रेट (0.689) सबसे बेहतर है, जबकि पाकिस्तान का 0.226 और बांग्लादेश का 0.121 है। श्रीलंका का खाता अभी भी खाली है।

एक खास रिकॉर्ड...

श्रीलंकाई बल्लेबाज दसुन शनाका टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए। वह अब तक 14 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। उन्होंने रवांडा के केविन इराकोज का रिकॉर्ड (13 बार) तोड़ा।

मैच के टॉप मोमेंट्स...

1. कुसल मेंडिस पहली ही गेंद पर शाहीन अफरीदी का शिकार बने। 2. तलत हुसैन ने लगातार दो गेंदों पर असलंका (20) और शनाका (0) को आउट किया। 3. अबरार अहमद ने हसरंगा को बोल्ड कर उन्हीं के सेलिब्रेशन से चिढ़ाया। 4. वानिंदू हसरंगा ने फखर जमान का शानदार एक हाथ से डाइविंग कैच पकड़ा। 5. शाहीन अफरीदी ने रिव्यू के जरिए कमिंडू मेंडिस (50) को LBW आउट किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान

सलमान आगा (कप्तान), सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, तलत हुसैन, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ और अबरार अहमद।

श्रीलंका

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, दसुन शानका, कामिंडू मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, वनिंदू हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा और नुवान थुषारा।

संबंधित सामग्री

केदारनाथ में 73 साल की ‘दादी’ का कमाल: बिना घोड़े-पालकी पैदल पहुंचीं बाबा के दरबार

उत्तराखंड

केदारनाथ में 73 साल की ‘दादी’ का कमाल: बिना घोड़े-पालकी पैदल पहुंचीं बाबा के दरबार

केदारनाथ धाम में 73 साल की बुजुर्ग महिला ने बिना सहारे पैदल चढ़ाई कर सबको चौंका दिया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसे आस्था और हौसले की मिसाल बता रहे हैं।

CM डॉ. यादव करेंगे राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ, हितग्राहियों को वितरित करेंगे स्वीकृति प्र

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव करेंगे राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ, हितग्राहियों को वितरित करेंगे स्वीकृति प्र

ग्वालियर में डॉ. मोहन यादव ने विश्वविद्यालय के भूमिपूजन और पशुपालक सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को बढ़ावा दिया गया।

मिशन दृष्टि का प्रक्षेपण, अंतरिक्ष यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मध्य प्रदेश

मिशन दृष्टि का प्रक्षेपण, अंतरिक्ष यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गैलेक्सआई द्वारा भारत में निर्मित पहले ऑप्टोसार उपग्रह, मिशन दृष्टि के सफल प्रक्षेपण की सराहना की।

बरगी बांध हादसा: मौत भी न तोड़ सकी ममता, मां-बेटे की एक ही कब्र में आखरी नींद

मध्य प्रदेश

बरगी बांध हादसा: मौत भी न तोड़ सकी ममता, मां-बेटे की एक ही कब्र में आखरी नींद

बरगी बांध हादसे में मां ने मौत के बाद भी बेटे को नहीं छोड़ा। दिल्ली में मां-बेटे को एक ही कब्र में दफनाया गया, भावुक कर देने वाली कहानी।

Stock Market Rally: चुनावी नतीजों का असर ,सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 24000 के पार

फाइनेंस

Stock Market Rally: चुनावी नतीजों का असर ,सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 24000 के पार

चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला और निफ्टी 24000 के पार पहुंचा। जानिए किन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा उछाल।