Asia Cup 2025 Indian Team: एशिया कप टूर्नामेंट के लिए हुआ भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान!

asia-cup-2025-indian-cricket-team-announced

Asia Cup 2025 Indian Team: एशिया कप टूर्नामेंट के लिए हुआ भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान!

asia cup 2025 indian team एशिया कप टूर्नामेंट के लिए हुआ भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच पर बड़ा दावा, केदार जाधव बोले- “यह मुकाबला नहीं होगा” टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में सौंप दी गई हैं। वहीं स्टार प्लेयर शुभमन गिल को वाइस कैप्टन बनाया गया।

भारत करेगा मेजबानी...

एशिया कप की मेजबानी इस बार भारत करेगा, लेकिन पाकिस्तान के भारत में खेलने से इंकार करने के बाद टूर्नामेंट UAE में 9 सितंबर से आयोजित होगा। जिसमें पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। वहीं भारत अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE के खिलाफ खेलेगा।

टीम सिलेक्शन की खास बातें...

गिल को बनाया गया उपकप्तान...

सिलेक्शन से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि शुभमन गिल की जगह पक्की नहीं है। हालांकि उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए उन्हें उपकप्तान बनाया गया। IPL 2024 में उन्होंने 650 रन बनाए थे और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में 754 रन जड़े थे।

बुमराह की वापसी...

जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी टी-20 मुकाबला 2024 टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था।

सिराज और सुंदर बाहर...

टीम में मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर को जगह नहीं मिली। हालांकि यशस्वी जायसवाल और सुंदर रिजर्व प्लेयर के तौर पर शामिल किए गए हैं। श्रेयस अय्यर की उम्मीद के बावजूद उन्हें भी मौका नहीं मिला।

एशिया कप 2025 के लिए भारत की मुख्य टीम...

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

भारत-पाकिस्तान के 3 मुकाबले संभव....

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले हो सकते हैं। 1. पहला मैच 14 सितंबर को दुबई में होगा। 2. दूसरा मैच 21 सितंबर (सुपर-4 राउंड) में हो सकता है। 3. तीसरा मैच 28 सितंबर (फाइनल) में संभव है, अगर दोनों टीमें पहुंचती हैं।

भारत का ग्रुप-ए में स्थान...

भारतीय टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है। इसमें पाकिस्तान, UAE और ओमान की टीमें भी शामिल हैं।

भारत के मैच:-

1. 10 सितंबर – UAE से 2. 14 सितंबर – पाकिस्तान से 3. 19 सितंबर – ओमान से

भारत-पाक मैचों पर विवाद...

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर विवाद बढ़ा है। पाकिस्तान ने हाल ही में बिहार के राजगीर में हो रहे हॉकी एशिया कप से हटने का फैसला किया। इस मुद्दे को संसद में भी उठाया गया था। पूर्व क्रिकेटर्स की भारतीय टीम ने भी WCL टूर्नामेंट में पाकिस्तान से खेलने से इनकार कर दिया था।

इसके पहले हरभजन सिंह का बयान आया था सामने…

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह कहा कि – “खून और पानी एक साथ हीं बह सकते। हम उनको इतनी अहमियत क्यों देते हैं?…”

हरभजन ने आगे कहा कि-

“टीम को समझना होगा कि क्या जरूरी है और क्या नहीं। हमारे बॉर्डर पर जो सैनिक खड़े रहते हैं, जिनके परिवार उन्हें महीनों तक नहीं देख पाते, कभी-कभी वे देश के लिए अपनी जान तक दे देते हैं और वापस नहीं आते , उनका बलिदान हमारे लिए बहुत बड़ा है। इसके मुकाबले में एक क्रिकेट मैच न खेलना बहुत छोटी बात है।”

भारत के पास एशिया कप की सबसे ज्यादा ट्रॉफी…

सन 1984 में एशिया कप की शुरुआत हुई थी। यह टूर्नामेंट अब तक 16 बार खेला जा चुका है। इसमें सबसे ज्यादा एशिया कप की ट्रॉफी भारत ने अपने नाम की है, इसके बाद श्रीलंका ट्रॉफी जीतने में दूसरे नंबर पर है। वहीं पाकिस्तान तीसरे नंबर पर भारत ने एशिया कप में 8 बार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की और श्रीलंका ने 6 बार एशिया कप की ट्रॉफी जीती वहीं पाकिस्तान ने महज 2 बार ही एशिया कप की ट्रॉफी जीती है।  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

राज्य

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने स्वास्थ्य, कृषि और ई-गवर्नेंस सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति दी, जिससे राज्य की सेवाएँ और अधोसंरचना मजबूत होंगी।