जम्मू-कश्मीर में 350 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 5 की मौत 10 घायल, 3 अब भी लापता

army-van-falls-into-150-feet-deep-gorge-in-jammu-and-kashmir

जम्मू-कश्मीर में 350 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 5 की मौत 10 घायल, 3 अब भी लापता

जम्मू-कश्मीर में 350 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी 5 की मौत 10 घायल 3 अब भी लापता

पुंछ में एलओसी के पास हुई घटना

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार शाम सेना का एक वाहन 350 फुट गहरी खाई में गिर गया। वैन में 18 जवान सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो चुकी है। वहीं, 10 घायल हो गए। 4 की हालत गंभीर है। लापता तीन जवानों की तलाश की जा रही है।

शाम को सभी जवान लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) की तरफ जा रहे थे। इस बीच, बलनोई इलाके में घोड़ा चौकी के पास चालक के नियंत्रण खो देने के कारण वैन घाटी में गिर गई। सभी जवान 11 मराठा रेजीमेंट के बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले नवंबर में दो अलग-अलग घटनाओं में पांच जवान शहीद हो गए थे। 4 नवंबर को राजौरी में एक सड़क दुर्घटना में दो नाइक सैनिकों की मौत हो गई थी। वहीं, 2 नवंबर को रियासी जिले में कार के गड्ढे में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी।

19 अगस्त को लद्दाख में सेना का एक वाहन 60 फुट गहरी खाई में गिर गया था, जिसमें नौ सैनिक मारे गए थे। सेना के काफिले में पांच वाहन शामिल थे, जिनमें 34 कर्मी सवार थे। हादसे में एक जवान भी घायल हुआ है। लेह की एसएसपी पीडी नित्या ने कहा कि वाहन के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण ट्रक एक खाई में गिर गया।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास और आपसी सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

राज्य

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

सतना जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में छत से पानी टपकने और फॉल्स सीलिंग गिरने की घटनाएँ सामने आई हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

राज्य

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

SAIL के CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा ने छत्तीसगढ़ में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और राज्य सरकार से समर्थन का आग्रह किया।

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

मनोरंजन

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े आपराधिक मामले और FIR को रद्द कर दिया।

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

राज्य

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें नेताओं ने सीएम के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की।