Aravalli parvatmala: गहलोत अब ट्विटर मास्टर बनकर रह गए - CM

aravalli-parvatmala-gehlot-twitter-master-cm-remark

Aravalli parvatmala: गहलोत अब ट्विटर मास्टर बनकर रह गए - CM

aravalli parvatmala गहलोत अब ट्विटर मास्टर बनकर रह गए - cm

Aravalli parvatmala: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अरावली पर्वतमाला से जुड़े मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गहलोत अब ट्विटर मास्टर बनकर रह गए हैं और उनकी बातों का ज़मीनी असर खत्म हो चुका है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान अरावली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनन हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि वर्ष 2002-03 और 2009-10 के दौरान अरावली पर्वतमाला की परिभाषा में बदलाव किसने किया और उस समय कितने खनन पट्टे जारी किए गए।

Aravalli parvatmala: सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अरावली पर्वतमाला के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के दौरान भी कांग्रेस ने गलत सूचना फैलाने की कोशिश की थी, बावजूद इसके सरकार ने कानून को लागू किया।

Aravalli parvatmala: " कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही "

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता संविधान में बदलाव और एसआईआर जैसे मुद्दों को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस नेता घुसपैठियों का समर्थन कर रहे हैं और स्पष्ट किया कि किसी भी घुसपैठिए को प्रदेश में रहने नहीं दिया जाएगा।

सिख समाज के दसवें गुरु गोविंद सिंह के दो साहिबजादों जोरावर सिंह और साहिब फतेह सिंह की वीरता की कहानी राजस्थान के बच्चों को पढ़ाई जाएगी। वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत और गौरव गाथा को प्राथमिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी राष्ट्रप्रेम और मूल्यों से प्रेरित हो सके। इसके साथ ही सीएम भजनलाल ने सिख समुदाय के विद्यार्थियों के लिए, छात्रावास के लिए भूमि आवंटन को भी मंजूरी दी है।

साहिबजादों का बलिदान राष्ट्रप्रेम-धर्मरक्षा की है अमर मिसाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को वीर बाल दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी में कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों का बलिदान राष्ट्रप्रेम, धर्मरक्षा और मानव मूल्यों की अमर मिसाल है।

सीएम भजनलाल को भेंट की तस्वीर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजापार्क स्थित श्री गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा भी पहुंचे। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को श्री गुरु गोबिंद सिंह एवं साहिबजादों की तस्वीर भेंट की।

इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद थे लोग

इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष अजयपाल सिंह, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंह सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।