annual-package-of-rs-36-lakh-for-beggars-in-mp

MP NEWS: MP में भिखारियों का 36 लाख का सालाना पैकेज !

By : Narendra Singh
MP NEWS: MP में भिखारियों का 36 लाख का सालाना पैकेज !

एक हफ्ते में ही कमा लेते है आपकी सैलरी से ज्यादा है

MP NEWS: मध्यप्रदेश के इंदौर में भिखारियों की कमाई सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. बीते दिन यहां भिखारियों की कमाई देख हर कोई हैरान रह गया. दरअसल, अधिकारियों ने एक महिला भिखारी को पकड़ा है, जिसकी सलाना की कमाई लाखों में है.

MP NEWS: एक हफ्ते की कमाई 75 हजार रु

अक्‍सर हम गली-मोहल्ले, चौराहे, ट्रेन और बस में भिखारियों को बेसहारा मानकर पैसे दे देते हैं, लेकिन आप इन भिखारियों के ठाठ और इनकम सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. ये भिखारी आपसे कहीं ज्यादा कमा रहे है. तो कई ऐसे भिखारी हैं जो भीख मांगकर करोड़पति तक बन चुके हैं. ऐसा ही मामला एक बार फिर मध्य प्रदेश के इंदौर से आया है. यहां एक महिला भिखारी एक सप्ताह में 75 हजार रुपये की कमाई की है. बता दें कि ये पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी इंदौर, भोपाल, लखनऊ, मुंबई के सड़कों पर भिखारी भीख मांग कर करोड़पति बन चुके हैं. 

MP NEWS: महिला भिखाई से मिले 75 हजार रुपये

इंदौर को भिखारी मुक्त बनाने की कवायद की जा रही है. इसी कड़ी में बीते दिन महिला व बाल विकास विभाग की टीम इंदौर के करीब 14 अलग-अलग जगहों से भिखारियों को पकड़ा. इस दौरान टीम ने एक महिला भिखारी का भी रेस्क्यू किया. महिला भिखारी का सप्ताहिक इनकम जान महिला व बाल विकास विभाग की अधिकारी भी हैरत में पड़ गए. दरअसल, रेस्क्यू के दौरान महिला भिखारी के पास से 75 हजार रुपये मिले, जो महज एक सप्ताह की कमाई थी. 

MP NEWS: सलाना 36 लाख रुपये कमा रहे ये भिखारी

अधिकारियों को राजवाड़ा के समीप शनि मंदिर पर भिक्षावृत्ति करते हुए एक महिला मिली. जांच के दौरान अधिकारियों को महिला की साड़ी से 75 हजार रुपये मिले. महिला भिखारी के अनुसार, ये कमाई एक सप्ताह की है. हालांकि इससे पहले फरवरी 2024 में इंदौर से पुलिस ने भीख मांगने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया था. जब महिला ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया था. दरअसल, इंद्रा नाम की इस महिला भिखारी के पास दो मंजिला मकान, जमीन का प्लॉट था. इसके अलावा वो 20 हजार रुपये का स्मार्टफोन चलाती थी. साथ ही उसके घर में मोटरसाइकिल भी थी. इतना ही नहीं पूछताछ में महिला ने बताया कि 45 दिन में उसने 2.5 लाख रुपये की कमाई की

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026