आंगनबाड़ी केंद्र में खून खेल: पहले चाकू से हत्या, फिर की खुदकुशी

anganwadi-centre-double-death-balod-chhattisgarh-news

आंगनबाड़ी केंद्र में खून खेल: पहले चाकू से हत्या, फिर की खुदकुशी

आंगनबाड़ी केंद्र में खून खेल पहले चाकू से हत्या फिर की खुदकुशी

anganwadi centre balod: छत्तीसगढ़ के बालोद जिला के देवरी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई.जहां फरदफोड़ गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में दिनदहाड़े एक महिला कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कुछ ही देर बाद उसी जगह आरोपी ने फांसी लगाकर जान दे दी.गांव में जैसे ही यह खबर फैली, लोग सन्न रह गए। आंगनबाड़ी केंद्र, जिसे बच्चों और महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह माना जाता है, वहां ऐसा मंजर किसी ने सोचा भी नहीं था।

anganwadi centre balod: कैसे हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को लखन लाल देवांगन अचानक आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा। उसने किसी बहाने से वहां मौजूद बच्चों और सहायिका को बाहर भेज दिया। कमरे में अकेली रह गई कार्यकर्ता युगेश्वरी देवांगन पर उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए.हमला इतना घातक था कि युगेश्वरी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। खून से लथपथ हालत में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। Also Read-धमतरी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई कार, चार कोबरा जवान शहीद

anganwadi centre balod: हत्या के बाद उठाया खौफनाक कदम

वारदात के बाद आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश नहीं की। उसी कमरे में लगे पंखे के सहारे उसने फांसी लगा ली। जब ग्रामीणों को अंदर से कोई हलचल नहीं दिखी और दरवाजा खोला गया, तो अंदर का दृश्य देखकर हर कोई दहशत में आ गया।

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार, लखन लाल देवांगन पहले भी दुष्कर्म के एक मामले में सजा काट चुका था। करीब एक महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया था। इसी पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए पुलिस पुराने विवाद, आपसी रंजिश और संभावित कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस 

सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।इस दोहरी मौत ने पूरे फरदफोड़ गांव को दहला दिया है। लोग यह सवाल कर रहे हैं कि आंगनबाड़ी जैसे सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा आखिर कैसे सुनिश्चित की जाए। खासकर महिलाओं और बच्चों से जुड़े केंद्रों में इस तरह की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं।

संबंधित सामग्री

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

खेल

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे।

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

राज्य

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये की सहायता दी और डॉ. राजेंद्र कंवर को सम्मानित किया।

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

राज्य

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया और युवाओं के संघर्ष को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में युवा संवाद 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया

राज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में युवा संवाद 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में 'युवा संवाद: विकसित राजस्थान-2047' कार्यक्रम में युवा नीति और उद्यमिता पर जोर दिया।

हरियाली तीज पर 1000 किलो सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे बांके बिहारी

राज्य

हरियाली तीज पर 1000 किलो सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे बांके बिहारी

मथुरा-वृंदावन में हरियाली तीज के दौरान बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी, विशेष श्रृंगार दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे।